Latest news
पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing जगदीश टाइटलर की फोटो लगी टी-शर्ट पहनकर युवक ने श्री हरमंदिर साहिब में फोटो खिंचवाई , एसजीपीसी ने जताई आपत्ति
Young man posed in Sri Harmandir Sahib wearing a T-shirt with Jagdish Tytler's photo, SGPC objected

जगदीश टाइटलर की फोटो लगी टी-शर्ट पहनकर युवक ने श्री हरमंदिर साहिब में फोटो खिंचवाई , एसजीपीसी ने जताई आपत्ति

अमृतसर : खबर है कि एक व्यक्ति द्वारा कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर की फोटो लगी टी-शर्ट पहनकर श्री हरमंदिर साहिब में फोटो खिंचवाने का मामला सामने आया है। इस पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अतिरिक्त सचिव प्रताप सिंह ने कहा कि फोटो खिचवाने वाला करनजीत सिंह कांग्रेस के एससी सेल के प्रभारी होने का दावा करता है। उसने श्री हरमंदिर साहिब का दौरा किया। इस दौरान उसने एक शर्ट पहनी हुई थी लेकिन बाद में एक टी-शर्ट बदल ली जिसमें जगदीश टाइटलर की तस्वीर थी। ये पहनकर उसने अपनी फोटो भी क्लिक कराई।

वहीँ प्रताप सिंह ने कहा कि टाइटलर ने 1984 के दंगों को अंजाम दिया था। युवक ने श्री हरमंदिर साहिब में टाइटलर की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनी है जिससे सिख भावनाएं आहत हुई हैं। हम प्रशासन से अपील करते हैं कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाए नहीं तो हम कानून अपने हाथ में लेने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा मैं प्रशासन और कांग्रेस से कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं।

इसके अलावा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने भी श्री हरमंदिर साहिब में जगदीश टाइटलर की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनने और उसकी तस्वीरें लेने और इसे वायरल करने की कड़ी निंदा की है। धामी ने कहा कि इस कृत्य को करने वाले के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाएगी।

 


Leave a Reply