Latest news
21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में दूसरी बच्ची के जन्म पर मिलेंगे इतने रुपये , करना होगा यहां आवेदन
You will get this much money on the birth of second girl child in Punjab, you have to apply here

पंजाब में दूसरी बच्ची के जन्म पर मिलेंगे इतने रुपये , करना होगा यहां आवेदन

पंजाब : पंजाब की सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा है कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं (दूध पिलाने वाली माताओं) को दूसरी लड़की के जन्म पर 6000 रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस योजना के अंतर्गत, पहले बच्चे के जन्म पर 5000 रुपये की वित्तीय सहायता गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं को दी जाती है।

उन्होंने बताया कि दूसरी लड़की के जन्म के बाद 6000 रुपये की वित्तीय सहायता देने से बच्चियों के घट रहे लिंगानुपात में सुधार होगा। जन्म से पहले लिंग चयन किए जाने वाली प्रथा को भी रोकने में सहायता मिलेगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस स्कीम के अंतर्गत 6000 रुपये की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक/डाकखाने खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

लाभार्थी घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल https://pmmvy.nic.in पर अपने आप को रजिस्टर्ड कर अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं।


Leave a Reply