Latest news
जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई जालंधर में 10वीं मंजिल से गिरी लड़की , हुई दर्दनाक मौत जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली 21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

India Living News

Hot News
You are currently viewing घरेलू हिंसा के मामले में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पेश हुए यो यो हनी सिंह
Yo Yo Honey Singh appeared in Delhi's Tis Hazari Court in domestic violence case

घरेलू हिंसा के मामले में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पेश हुए यो यो हनी सिंह

नई दिल्ली : घरेलू हिंसा के मामले में शुक्रवार को बालीवुड गायक और अभिनेता यो यो हनी सिंह दिल्ली की तीस हजारी अदालत में अपने वकील के साथ पहुंचे । आपको बता दे कि पंजाबी गायक और अभिनेता हनी सिंह के खिलाफ उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया है। और वहीँ घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम के तहत 10 करोड़ रुपये का मुआवजा भी मांगा है। तीस हजारी कोर्ट के चीफ मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने यो यो हनी सिंह को नोटिस जारी किया था। और वहीँ इससे पहले मामले में 28 अगस्त को सुनवाई हो चुकी है।

हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप लगाते हुए याचिका में कहा कि वह अक्सर कई महिलाओं के साथ अनौपचारिक यौन संबंध रखते थे और उनकी शादी की अंगूठी भी नहीं पहनते थे। और इतना ही नहीं शादी की तस्वीरें आनलाइन अपलोड करने पर भी हनी उन्हें बेरहमी से मारते भी थे।

 


Leave a Reply