जालंधर : महानगर में एक महिला ने करीब 60 फीट ऊंची पानी की टंकी से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। मामला सोमवार सुबह गुरुनानकपुरा फाटक के पास का है। बताया जा रहा है टंकी से गिरते वक्त महिला का सिर जमीन पर लगा, जिससे उसकी वहीं मौत हो गई। वहां से गुजरते लोगों ने महिला को नीचे गिरते देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।
महिला से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला कि उसकी शिनाख्त हो सके। घटना के बाद आसपास के लोगों को भी बुलाकर महिला की पहचान की कोशिश की गई। हालांकि किसी ने उसे नहीं पहचाना। वहां कहां से आई और खुदकुशी क्यों की? यह अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने उसकी फोटो को सभी पुलिस थानों व नाकों पर भेज दिया है ताकि उसके बारे में कुछ पता चल सके।