Latest news
AAP पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की बढ़ी दिक्कते , दो केस हुए दर्ज महंगाई का बड़ा झटका ! कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 रूपए महंगा हुआ गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी की गोलियां मारकर हत्या जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े

India Living News

Hot News
You are currently viewing मोहाली में हाईकोर्ट के पूर्व AAG की पत्नी की हत्या , घर में नौकर कुर्सी से बंधा मिला

मोहाली में हाईकोर्ट के पूर्व AAG की पत्नी की हत्या , घर में नौकर कुर्सी से बंधा मिला

पंजाब : पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल, कृष्ण कुमार गोयल की पत्नी अशोक गोयल की मोहाली के फेज 5 स्थित उनके घर पर हत्या की खबर है. सूत्रों के अनुसार, महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है.

मिली जानकारी के अनुसार, महिला का शव घर में मिला है. घटना का खुलासा उस समय हुआ जब सुबह नौकरानी काम के लिए घर पर पहुंची। उसने देखा कि घर का नौकर कुर्सी से बंधा हुआ है, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने पर घर का मंजर बेहद डरावना था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि घर से कीमती जेवरात और नकदी गायब हैं, जिससे लूट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले पूरे घर की तलाशी और फिर महिला की हत्या कर दी। घटना को देर रात को अंजाम दिया गया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से कई अहम सुराग जुटाए हैं, जबकि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है। इस मामले में घर में काम करने वाले युवक नीरज (25 वर्ष) से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वारदात के समय वही घर में मौजूद था, इसलिए उसकी भूमिका को हर पहलू से जांचा जा रहा है। बताया गया है कि नीरज लंबे समय से गोयल परिवार के यहां कार्यरत था।

घटना के वक्त कृष्ण कुमार गोयल विदेश में थे और अपने परिवार से मिलने ओमान गए हुए थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावित एंगल से जांच जारी है और जल्द ही इस सनसनीखेज मामले की परतें खोली जाएंगी।


Leave a Reply