Latest news
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी , लड़कियों ने किया कमाल मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल:, तीन मंत्रियों को नए विभाग 15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा क्या AI आपकी नौकरी खा जाएगा ? 2026 में सुरक्षित करियर के लिए सीखें ये खास स्किल्स! बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार स्कूटी स्लिप होने से बाप बेटी के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत यूआईडीएआई ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थ... पंजाब : IT सेक्टर कर्मचारी के घर ED की छापेमारी , 9वीं मंजिल से फेंका कैश से भरा बैग पंजाब में ब्लास्ट मामले पर डीजीपी गौरव यादव ने कहा - इसमें ISI का हाथ होने का शक

India Living News

Hot News
You are currently viewing मशहूर पंजाबी सिंगर लैंबर हुसैनपुरी पर पत्नी व बच्चों ने लगाया बेरहमी से पिटाई का आरोप, हंगामे के बाद पहुंची पुलिस
wife-and-children-accused-of-brutally-beating-police-reached-action-after-an-uproar

मशहूर पंजाबी सिंगर लैंबर हुसैनपुरी पर पत्नी व बच्चों ने लगाया बेरहमी से पिटाई का आरोप, हंगामे के बाद पहुंची पुलिस

जालंधर : मशहूर पंजाबी सिंगर लैंबर हुसैनपुरी विवादों में घिर गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार रात को उनकी पत्नी रोजी ने आरोप लगाया कि पति ने उनके व बेटा-बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट की। यहां तक कि उनकी बहन को भी पीटा गया। पूरा परिवार देओल नगर स्थित घर से रोते-रोते गली में आ गया। हंगामा होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उनके बयान दर्ज किए। जिसके बाद पत्नी रोजी व दोनों बच्चों का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वो जो भी बयान देंगे, उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार रोजी ने आरोप लगाया कि उन्होंने घर किराए पर देना था। सोमवार को कुछ लोग घर देखने आए थे। उसने कहा कि पहले 12 हजार किराया लेते थे तो इससे कम नहीं लेंगे। हालांकि उन्होंने यह कह दिया था कि फाइनल बात उनके पति गायक लैंबर हुसैनपुरी ही करेंगे। इसके बाद जब पति पहुंचा तो उसने कहा कि वो कम किराए पर घर दे रही है। उस पर कई तरह के आपत्तिजनक आरोप लगाकर मारपीट शुरू कर दी। उसे पीटा गया और बच्चों को भी नहीं बख्शा। जब बहन बचाने आई तो उसे भी पीट डाला। दूसरी तरफ लैंबर हुसैनपुरी ने पत्नी की बहन पर ही मारपीट के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

 

source link


Leave a Reply