Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में गांधी वनीता आश्रम से गेट फांदकर भागी 45 लड़कियां, मचा हड़कंप
45 girls rushing to collect gate from Gandhi Vanita Ashram in Jalandhar

जालंधर में गांधी वनीता आश्रम से गेट फांदकर भागी 45 लड़कियां, मचा हड़कंप

जालंधर : सोमवार रात को जालंधर में बड़ी घटना सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक यहां कपूरथला चौक के पास स्थित गांधी वनीता आश्रम से गेट फांदकर 45 लड़कियां भाग गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया और तुरंत तीन थानों की पुलिस को लड़कियों को ढूंढने के लिए लगा दिया गया। इनमें से 22 लड़कियों को पकड़कर थाने ले जाया गया है जबकि 23 लड़कियों को पुलिस ने विशाल मेगा मार्ट के पास पुलिस ने घेरा। अधिकारी मौके पर पहुंचकर लड़कियों को समझा रहे थे कि वो इस तरह की जिद न करें और सही अथॉरिटी के पास अपनी मांग रखें।

पुलिस के पास लड़कियों ने आरोप लगाया कि उन्हें गांधी वनीता आश्रम में सही ढंग से खाने को नहीं दिया जाता। एक दिन में सिर्फ 3 या 4 रोटियां खाने को दी जाती हैं। इसके अलावा उनके साथ गाली-गलौच भी की जाती है। उनमें से कई बालिग हो चुकी हैं, फिर भी उन्हें आश्रम से नहीं छोड़ा जा रहा।

घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीएम भी प्रशासनिक अफसरों को लेकर मौके पर पहुंचे। जिसके बाद लड़कियों से बातचीत की गयी। फिलहाल लड़कियों को किसी तरह समझाकर वापस गांधी वनीता आश्रम ले जाने की कोशिश हो रही थी।

 

source link


Leave a Reply