Latest news
AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया

India Living News

Hot News
You are currently viewing पति ने इंस्टाग्राम पर रील बनाने से रोका तो पत्नी ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान

पति ने इंस्टाग्राम पर रील बनाने से रोका तो पत्नी ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान

महोबा : हैरान करने वाली खबर सामने आई है। खबर मिली है कि उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में पती ने इंस्टाग्राम पर रील बनाने की मनाही की तो नवविवाहिता ट्रेन के आगे कूद गई। रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला तो इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद पुलिस मामले की कार्यवाही में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी मुताबिक ये मामला महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के जुखा इलाके के लाड़पुर गांव का है। लाड़पुर गांव में रहने वाले शफीक की शादी सात महीने पहले ही 20 साल की जुलैखा से हुई थी। नवविवाहित दंपत्ति खुशी खुशी अपना जीवन व्यतीत कर रहे थे। मगर इंस्टाग्राम पर रील बनाने की सनक रियल जिंदगी में इस कदर भारी पड़ी कि शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पति शफीक के रील बनाने से मना करने पर नवविवाहिता जुलैखा ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे डाली।

बता दें कि शफीक अंडे का ठेला लगाने का काम करता है। रील बनाने को लेकर दंपत्ति में रोजाना लड़ाई होती थी। लोगों का कहना है कि शादी के बाद से जुलैखा पति को कम समय देती थी और इंस्टाग्राम में फिल्मी गानों पर रील बनाया करती थी। यही रील बनाना शफीक को पसंद नहीं था। घटना के बाद शफीक ने बताया कि बीती रात वह अंडे का ठेला लगाकर घर वापस लौटा तो पत्नी खाना बनाने की जगह पर इंस्टाग्राम में रील बना रही थी।

जब उसने उसे रील बनाने के लिए मना किया तो बहस छिड़ गई। खाना खाने के बाद दोनों सोने चले गए, मगर अचानक देर रात जुलेखा घर से चली गई। पत्नी को घर में न देख शफीक घबरा कर उसे ढूंढने निकला। जब सुबह तक पत्नी का कोई पता नहीं चला तो उसने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने नवविवाहिता की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद उसका शव महोबा- खजुराहो रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षिप्त हालत में पड़ा हुआ मिला। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद जो भी तथ्य सामने आते हैं, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply