Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing महिला सुबह सैर के लिए घर से निकली तभी लावारिस कुत्तों के झुंड ने हमला कर नोच डाला , हुई मौत
When a woman left home for a walk in the morning, she was attacked by a group of stray dogs and mauled her, she died.

महिला सुबह सैर के लिए घर से निकली तभी लावारिस कुत्तों के झुंड ने हमला कर नोच डाला , हुई मौत

गुरदासपुर : खबर मिली है कि पंजाब के गुरदासपुर में मायके आई एक महिला सुबह सैर के लिए घर से निकली तभी लावारिस कुत्तों के झुंड ने महिला पर हमला कर दिया और बुरी तरह नोच डाला, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले बारे जानकारी देते हुए परिजनों ने कहा कि मायके आई हुईं हरजीत वीरवार सुबह पांच बजे सैर के लिए घर से निकली थीं। तभी काफी समय तक वापस घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की। जिसके बाद गांव जागोवाल बेट के पास उसका शव मिला।

वहीं, पास ही कुत्तों का झुंड भी बैठा था जिससे पता चला कि कुत्तों के झुडों ने ही हमला किया है। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। हरजीत कौर (25) के पिता प्रीतम सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की शादी गांव खोजकीपुर निवासी हरजिंदर सिंह के साथ हुई थी। मृतका के परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि लावारिस कुत्तों की समस्या से निजात दिलाई जाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरदासपुर के सिविल अस्पताल भेज दिया है।


Leave a Reply