Latest news
जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये 23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय क... CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर

India Living News

Hot News
You are currently viewing वोटर कार्ड रखने वाले सावधान ! अगर ऐसी गलती की तो जाना पड़ सकता है जेल
Voter card holders beware! If you commit such a mistake you may have to go to jail.

वोटर कार्ड रखने वाले सावधान ! अगर ऐसी गलती की तो जाना पड़ सकता है जेल

नेशनल न्यूज़ : देश में भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से 18 साल या उससे ज्यादा की उम्र वाले लोगों के लिए वोटर आईडी कार्ड का होना जरूरी है। पहचान पत्र यानी वोटर आईडी कार्ड के बिना क्षेत्र के मेंबर्स या सांसद चुनने के लिए वोट नहीं किया जा सकता है। इसलिए 18 साल से अधिक उम्र होने के बाद सभी अपना वोटर आईडी कार्ड बनावाते हैं। हालांकि, क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आपके पास दो वोटर आईडी कार्ड हुआ तो क्या होगा? क्या दो वोटिंग कार्ड होने पर भी कोई नियम है?

आपको बता दे एक से अधिक क्षेत्रों का वोटर आईडी कार्ड रखना सेक्शन-17 का उल्लंघन है। ऐसे में अगर कोई दोषी पाया जाता है, तो उसे 1 साल तक की जेल हो सकती है। अगर आपके पास भी दो कार्ड है और ऐसे होने की वजह ये है कि आप पहले कहीं और रहते थे लेकिन जगह बदलने के कारण आपको नया पहचान पत्र बनवाना पड़ा है, लेकिन इस्तेमाल सिर्फ आप एक ही पहचान पत्र का करते हैं तो ऐसे में आपको अपना पुराना कार्ड बंद करवा देना चाहिए।

हालांकि, ऐसे लोग जो कई मतदान करने के लिए जानकर दो वोटर आईडी कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के नियमों का भी पालन नहीं करते हैं तो ऐसे लोगों को जुर्माना भरना पड़ सकता है।

अगर आपके पास दो पहचान पत्र है तो इसके लिए भारत निर्वाचन के कार्यलाय में जाना होगा। यहां जाकर आपको अपना फॉर्म नंबर 7 को भरकर जमा करवाना होगा। साथ ही एसडीएम, बीएलओ के कार्यालय में भी आपको ये फॉर्म जमा करवाना होगा।


Leave a Reply