Latest news
गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये 23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल

India Living News

Hot News
You are currently viewing 7 महीने से बेहोश महिला ने दिया बेटी को जन्म, नॉर्मल डिलीवरी से डॉक्टर हैरान
Woman unconscious for 7 months gave birth to daughter, doctor surprised by normal delivery

7 महीने से बेहोश महिला ने दिया बेटी को जन्म, नॉर्मल डिलीवरी से डॉक्टर हैरान

UP (बुलंदशहर ) : हैरान करने वाली खबर है कि 23 साल की शाफिया ने 7 महीने से बेहोश होने के बावजूद बेटी को जन्म दिया है। वहीँ नॉर्मल डिलीवरी से डॉक्टर भी हैरान है। मिली जानकारी अनुसार UP के बुलंदशहर की रहने वाली शाफिया की शादी को करीब डेढ़ महीने हुए थे। 31 मार्च को शाफिया पति हैदर के साथ बाइक से जा रही थीं। अचानक उनका दुपट्टा बाइक में फंसा और वो गिर गईं। जिससे शाफिया के सिर में गहरी चोट आई। हैदर शाफिया को पास के हॉस्पिटल लेकर गए। वहां से उन्हें एम्स रेफर कर दिया गया।

शाफिया को बेहोशी की हालत में एम्स लाया गया। उसे तुरंत एडमिट कर सर्जरी की गई। प्रेग्नेंसी टेस्ट कराया तो वह 40 दिन की प्रेग्नेंट थी। डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि बच्चा सुरक्षित है। उन्होंने महिला के परिवार से बात की। पति हैदर ने कहा कि वह बच्चा चाहता है।

करीब 7 महीने हॉस्पिटल में एडमिट रहने के बाद अब शाफिया एक बच्ची की मां बनी हैं। बता दे वह आंखें तो खोल पाती हैं, लेकिन बोलती-समझती कुछ नहीं। उनकी डिलीवरी कराने वाले डॉक्टर के 22 साल के करियर में यह ऐसा पहला मामला है। हो सकता है आपको लगे कि ये तो चमत्कार है, लेकिन ऐसा है नहीं। इसके पीछे उन डॉक्टर्स की जी-तोड़ मेहनत है, जिन्होंने हर दिन शाफिया का ख्याल रखा। शाफिया के पति हैदर का मजबूत इरादा है, जो हर मुश्किल में पत्नी के साथ खड़े रहे।

बता दे 7 महीने पहले जिस महिला के बचने की डॉक्टर्स को सिर्फ 10-15% उम्मीद थी, वह आज न सिर्फ जिंदा है बल्कि एक बेटी की मां भी है। प्राप्त जानकारी अनुसार 20 अक्टूबर को शाफिया ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।


Leave a Reply