Latest news
पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में युवक के साथ दरिंदगी की Video वायरल, बेटी के तलाक से नाराज परिजनों ने हैवानियत की सारी हदें पार की
Video of cruelty with young man in Jalandhar goes viral, angry family members crossed all limits of cruelty due to divorce of daughter

जालंधर में युवक के साथ दरिंदगी की Video वायरल, बेटी के तलाक से नाराज परिजनों ने हैवानियत की सारी हदें पार की

जालंधर : यहाँ आदमपुर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि यहां बेटी का तलाक हो जाने से नाराज उसके घरवालों ने पहले प्रेमी युवक को अगवा किया और फिर उसे खंभे में बांधकर चप्पलों और लाठी डंडों से बुरी तरह से पीटा। आरोपितों ने युवक को यूरिन पिलाकर उसका वीडियो बनाया और फिर उसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद युवक घरवालों को कुछ बताए बिना कहीं चला गया। घटना 3 मई की बतायी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने 9 नामजद और 3 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

युवक के घरवालों की माने तो युवक के पिछले 4-5 साल से लड़की के साथ प्रेम संबंध थे। इसकी जानकारी होने के बाद भी लड़की के घरवालों ने उसकी शादी कहीं और कर दी। लड़की पीड़ित युवक से शादी करना चाहती थी। इस कारण क्षेत्र के सम्मानित लोगों की मौजूदगी में पंचायत बिठाकर लड़की का तलाक करवा दिया गया। इसके बाद से ही लड़की के परिवार वाले और रिश्तेदार युवक से रंजिश रखे हुए थे।

 

 

source link


Leave a Reply