Latest news
जालंधर में भगवान महावीर मार्ग का भव्य उद्घाटन, इंसानियत दा फैन एसोसिएशन ने स्मृति स्तंभ शहरवासियों क... जालंधर के मॉडल टाउन में दो कारों की टक्कर , इनोवा कार दुकान में जा घुसी 27 अगस्त को पंजाब बंद : जाने क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद चीनी के बाद अब रुला रहा प्याज, कीमत में भारी बढ़ोतरी जालंधर में सफाई कर्मियों की खत्म हुई हड़ताल, सड़कों से हटेगा अब कूड़ा जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, 494 यात्रियों को पकड़ा गया जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई जालंधर में 10वीं मंजिल से गिरी लड़की , हुई दर्दनाक मौत जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी

India Living News

Hot News
You are currently viewing कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की

कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की

गिरोह के 2 मुख्य सदस्य गिरफ्तार

जालंधर : जालंधर में सुबह-सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार तिलक नगर के पास नाखांवाले बाग के पास पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग हुई जिसके बाद यह मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। पुलिस महानिदेशक पंजाब ने ट्वीट कर जानकारी दी कि एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गिरोह के 2 मुख्य कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से 4 अवैध हथियार, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और एक कार बरामद की गई है, जिससे नशीले पदार्थ की तस्करी, हथियारों के व्यापार और जबरन वसूली करने वाले गिरोह के आपराधिक नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस संगठित अपराध को खत्म करने तथा राज्य भर में शांति एवं सद्भावना सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर दृढ़ हैं।

जालंधर में हुए एनकाउंटर को लेकर पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने कहा कि पुलिस ने एनकाउंटर में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गोल्डी बरार के संपर्क में था। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर उनकी टीम ने आरोपियों का चार किलोमीटर तक पीछा किया। आरोपियों में से एक कपूरथला और दूसरा जंडियाला का रहने वाला है।


Leave a Reply