Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन, मुंबई के विले पार्ले में हुआ अंतिम संस्कार

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन, मुंबई के विले पार्ले में हुआ अंतिम संस्कार

बॉलीवुड न्यूज़ : बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. वह अभी 12 नवंबर को ही अस्पताल से घर लौटे थे. बता दे धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. लेकिन 12 नवंबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया. उसके बाद से घर पर ही उनका इलाज चल रहा था. बता दे धर्मेंद्र लंबे समय से उम्र संबंधी कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे, जिनमें सबसे बड़ी परेशानी सांस लेने में तकलीफ थी. यह उनकी सबसे गंभीर थी, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया और कुछ सप्ताह पहले वेंटिलेटर सपोर्ट पर भी रखा गया था. इसके साथ ही उन्हें सीने में दर्द की भी शिकायत थी.

निधन के बाद उनका सोमवार को मुंबई के विले पार्ले में अंतिम संस्कार कर दिया गया. उनके अंतिम दर्शन करने के लिए अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, अक्षय कुमार, सलमान खान, आमिर खान, शबाना आजमी और अनिल कपूर समेत कई दिग्गज सितारे पहुंचे. श्मशान घाट पर धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल को काफी इमेशनल देखा गया. यही नहीं, करण देओल भी दादा के अंतिम संस्कार से लौटते समय काफी इमोशनल दिखे. हेमा मालिनी की भी आंखें नम थीं. धर्मेंद्र और हेमा ने 1980 में शादी की थी और आखिर 45 साल बाद दोनों को साथ छूट गया. धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के साहनेवाल गांव में हुआ था. 65 साल के करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और वह हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा हिट फिल्मों का रिकॉर्ड रखते हैं. धर्मेंद्र ने 1960 में दिल भी तेरा हम भी तेरे से डेब्यू किया और 1960 के दशक में पॉपुलर हो गए. उनका आई मिलन की बेला, फूल और पत्थर और आए दिन बहार के ने उन्हें इस दशक में रातोंरात पॉपुलैरिटी दिलाई. वहीं उन्हें हीमैन का दर्जा दिया गया, जो आज भी कायम है. उनकी फिल्में शोले से लेकर यमला पगला दीवाना तक सभी फिल्में फैंस की फेवरेट रही हैं. धर्मेंद्र ने शोले, धर्मवीर, चुपके चुपके, मेरा गांव मेरा देश और ड्रीम गर्ल जैसी कई यादगार फिल्में दी हैं. हाल ही में वो शाहिद कपूर-कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आए थे. अब वो जल्द ही अगस्त्य नंदा की फिल्म “इक्कीस” में दिखेंगे, जो 25 दिसंबर को रिलीज होगी. इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।


Leave a Reply