Latest news
पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें

India Living News

Hot News
You are currently viewing मोबाइल को चार्जिंग में लगाकर यूज़ करना हो सकता है खतरनाक , चार्जिंग लगाकर Game खेल रहा था बच्चा, हो गया ये हादसा
Using the mobile while it is charging can be dangerous, a child was playing a game while it was charging, this accident happened

मोबाइल को चार्जिंग में लगाकर यूज़ करना हो सकता है खतरनाक , चार्जिंग लगाकर Game खेल रहा था बच्चा, हो गया ये हादसा

नेशनल न्यूज़ : मोबाइल को चार्जिंग में लगाकर फोन चलाना या गेम खेलना हो सकता है खतरनाक है इसका एक ताजा दर्दनाक मामला यूपी के ललितपुर जिले से सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार यहां मोबाइल को चार्जिंग में लगाकर एक बच्चा गेम खेल रहा था कि इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। गेम खेलते समय अचानक मोबाइल फोन में इतना खतरनाक धमाका हुआ कि वो बुरी तरह झुलस गया और आनन-फानन में उसे अस्पताल भर्ती कराना पड़ा।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मदनपुर थाना क्षेत्र के बिदौरा गांव के रहने वाले उत्तम सिंह घर में जब अपना मोबाइल फोन चार्जिंग में लगाकर चले गए तभी बच्चा सचिन उस पर गेम खेलने लगा. गेम खेलते-खेलते अचानक से मोबाइल में विस्फोट हो गया और तेज धमाका हुआ। जिसकी वजह से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

इससे बच्चे के दोनों हाथ और उंगलियां बुरी तरह से झुलस गए है लेकिन अभी हालत खतरे से बाहर है। बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं इससे पहले भी देश में ऐसे कई अलग-अलग मामले सामने आ चुके है। इसके बावजूद लोग सावधानी नहीं बरतते।


Leave a Reply