Latest news
खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त

India Living News

Hot News
You are currently viewing उर्फी जावेद को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभिनत्री के चेहरे का रंग उड़ा ,वीडियो वायरल
Urfi Javed arrested by police, video goes viral

उर्फी जावेद को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभिनत्री के चेहरे का रंग उड़ा ,वीडियो वायरल

Urfi Javed Arrested : उर्फी जावेद आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। अब हाल ही में उर्फी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें दो महिला पुलिस अधिकारी उन्हें कस्टडी में लेते हुए पुलिस स्टेशन ले जाते नजर आईं। अपने अतरंगी फैशन की वजह से उर्फी जावेद को अक्सर ट्रोलिंग झेलनी पड़ती है, कई बार तो उन्हें उनके लुक की वजह से जान से मारने की धमकी तक मिल चुकी है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने फैंस के साथ शेयर की।

इस वजह से उर्फी जावेद को किया गया गिरफ्तार?
उर्फी जावेद के इस वीडियो को इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें उर्फी जावेद एक कॉफी शॉप से बाहर निकलती हुई दिखाई दी। उस दौरान ही कुछ पुलिस वाले उर्फी जावेद को कस्टडी में लेने के लिए आए। वीडियो में दो महिला पुलिस ऑफिसर उर्फी जावेद को उनके साथ पुलिस स्टेशन चलने को कहती हुईं नजर आईं।

इस पर जब उर्फी ने उनसे उन्हें कस्टडी में क्यों लिया जा रहा है, ये सवाल किया, तो महिला पुलिस ऑफिसर ने गुस्से में कहा, “इतने छोटे कपड़े पहनकर कौन घूमता है?” आपको बता दें कि उर्फी जावेद ने इस दौरान टूटे दिल वाला बैकलेस टॉप और जींस पहनी हुई थी।हालांकि, उर्फी जावेद को सच में छोटे कपड़े पहनने के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया है, या फिर ये उनका कोई नया पब्लिसिटी स्टंट है, ये जानकारी तो अब तक सामने नहीं आई है।


Leave a Reply