Latest news
लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान

India Living News

Hot News
You are currently viewing लुधियाना में शव बदलने पर हंगामा , परिवार ने अस्पताल में की तोड़फोड़
Uproar over change of dead body in Ludhiana, family ransacked the hospital

लुधियाना में शव बदलने पर हंगामा , परिवार ने अस्पताल में की तोड़फोड़

लुधियाना : खबर है कि लुधियाना में गुरुवार को सिविल अस्पताल में हंगामा हो गया। कुछ लोगों ने सिविल अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की। डॉक्टरों के कमरों और वार्डों के शीशे तोड़ दिए गए। बता दे कि तोड़फोड़ करने वाले लोगों का आरोप है कि उनके बेटे के शव के मोर्चरी में पोस्टमार्टम करने वाले कर्मचारियों ने अंग निकाल कर बेचे।

मिली जानकारी अनुसार गुरुवार सुबह जब परिवार अंतिम संस्कार करने के लिए शव लेने अस्पताल पहुंचा तो कर्मचारियों ने कहा गया कि उनके बेटे का शव यहां नहीं है। उसे तो ले जाया जा चुका है। इस बात से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की। अस्पताल के दरवाजे, व्हीलचेयर आदि उठा-उठा कर फेंकी। मरीजों और डॉक्टरों ने इधर-उधर भाग कर अपना बचाव किया।

प्राप्त जानकारी अनुसार थाना सलेम टाबरी पीरू बंदा इलाका के युवक आयुष सूद बीमार होने के चलते एक निजी अस्पताल में दाखिल था। 1 जनवरी को आयुष की मौत हो गई। गुरुवार को उसका संस्कार करना था। मृतक के पिता राकेश सूद ने कहा कि जब वह बेटे आयुष का शव लेने आए तो उन्हें कहा गया कि शव है नहीं। उसका शव ले जाया जा चुका है। बताया जा रहा है कि मनीष और आयुष नाम के लड़के का शव बदल गया है।

अस्पताल में हंगामा होता देख तुरंत डॉक्टरों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस पहुंची। मामला बढ़ता देख ADCP रूपिंदर कौर सरां पहुंची। ADCP रूपिंदर कौर सरां ने कहा कि शव बदलने का मामले सामने आया है। बड़ी लापरवाही है। इस मामले में जो भी आरोपी हुआ उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply