Latest news
21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार

India Living News

Hot News
You are currently viewing मैरिज पैलेस में बिजली का बिल मांगने पर हंगामा, मैनेजर को पीटा , जमकर चले लात-घूंसे और डंडे
Uproar on demand of electricity bill in marriage palace, manager was beaten up, fiercely kicked and punched

मैरिज पैलेस में बिजली का बिल मांगने पर हंगामा, मैनेजर को पीटा , जमकर चले लात-घूंसे और डंडे

जालंधर : खबर मिली है कि जालंधर में प्रभाकर मैरिज पैलेस में बिजली के बिल को लेकर जमकर हंगामा हुआ। मिली जानकारी मुताबिक यहां दो पक्षों में जमकर लात-घूंसे और डंडे चले। गुस्साए लोगों ने पैलेस में तोड़फोड़ की और डंडों से शीशे तोड़ डाले। वहीँ इस मारपीट में पैलेस का मैनेजर बुरी तरह से घायल हुआ है। जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस घटना की सीसीटीवी भी सामने आ गई है।

बता दे पैलेस को एक शादी के लिए बुक किया गया। बाकायदा एडवांस में पैसे भी दिए गए थे, लेकिन पैलेस के प्रबंधकों ने मैरिज वाली पार्टी से पैलेस का बिजली बिल देने के लिए कह दिया। इसी बात पर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। मैरिज वाली पार्टी का कहना था कि जब बुकिंग के समय सारे पैसे पहले ही दे दिए हैं तो अब बिजली बिल कहां से आ गया।

वहीँ पैलेस के मैनेजर मोंटू कपूर ने कहा कि उनका पैलेस मैरिज फंक्शन के लिए बुक करवाया गया था। जिसकी पार्टी ने बुकिंग फीस पहले दे दी थी, लेकिन उसमें बिजली का बिल अलग से रहता है। जब बिजली का बिल मांगा गया तो वह हंगामा करने लगे। इस दौरान पार्टी में मौजूद युवकों ने मारपीट करनी शुरू कर दी। पीड़ित ने बताया इस हमले में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। मोंटू कपूर ने बताया कि मारपीट की इस घटना की शिकायत पुलिस थाना डिवीजन नंबर 2 में दे दी गई है।


Leave a Reply