Latest news
अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing बस्ती शेख में टायर फटने से बेकाबू हुए घोड़े ने एक्टिवा पर सवार निगम के सीवरमैन को कुचलकर मारा
Uncontrolled horse from tire burst in Basti Sheikh crushed the sewerman of the corporation aboard the Activa

बस्ती शेख में टायर फटने से बेकाबू हुए घोड़े ने एक्टिवा पर सवार निगम के सीवरमैन को कुचलकर मारा

जालंधर : बस्ती शेख इलाके से सुबह सुबह बुरी खबर मिली है। यहाँ टायर फटने से गाड़ी का घोड़ा बेकाबू हो गया। उसने एक्टिवा पर जा रहे निगम के सीवरमैन को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है मृतक सीवरमैन को कुछ समय पहले ही नगर निगम में पक्की नौकरी मिली थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक के एक बेटा व एक बेटी है।

निगम के भार्गव कैंप ऑफिस में तैनात सीवरमैन मंगलवार सुबह बिजली का बिल देने बबरीक चौक ऑफिस जा रहा था। जब वह बस्ती शेख अड्‌डे से एक्टिवा पर निकला तो अचानक सामने घोड़ा गाड़ी का टायर फट गया। उसकी आवाज से घोड़ा घबरा गया और बदहवासी में सड़क पर ही दौड़ने लगा। उसने तेजी से जाकर सीवरमैन तरसेम उर्फ सोनू की एक्टिवा को टक्कर मार दी। जिससे वो बुरी तरह कुचले गए। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भार्गव कैंप ऑफिस में तैनात रवि कुमार ने बताया कि मृतक तरसेम सोनू उनके ही ऑफिस में काम करता था। वह निगम में कांट्रेक्ट पर काम कर रहा था और कुछ समय पहले ही वह पक्का हुआ था। मंगलवार को वह बिजली बिल देने जा रहा था कि यह हादसा हो गया।

 

 

source link


Leave a Reply