Latest news
27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में 505 ग्राम हेरोइन के साथ कीनिया की महिला समेत दो गिरफ्तार
Two arrested, including a woman from Kenya with 505 grams of heroin in Jalandhar

जालंधर में 505 ग्राम हेरोइन के साथ कीनिया की महिला समेत दो गिरफ्तार

जालंधर : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं जालंधर पुलिस के अभियान को बड़ी सफलता उस समय हाथ लगी जब थाना शाहकोट क्षेत्र में पुलिस ने कीनिया की रहने वाली एक महिला को उसके साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों के पास से कुल 505 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामले को लेकर जालंधर रूरल एसएसपी नवीन सिंगला ने बताया कि रविवार को शाहकोट एसडीम ऑफिस के बाहर लॉकडाउन के दौरान शक होने पर एक कार को रोका गया था पूछताछ करने पर कार के ड्राइवर ने बताया कि उसकी कार कीनिया की रहने वाली एक महिला ने बुक की है और वह उसे छोड़ने जा रहा था। इस कार पर भी टैक्सी का नंबर प्लेट लगा हुआ था जिसके बाद जब पुलिस ने कीनिया की रहने वाली एलिजाबेथ के बैग की तलाशी ली तो पुलिस को बैग से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

वहीं ड्राइवर नई दिल्ली के नजफगढ़ के रहने वाले शम्मी कपूर की तलाशी लेने पर उसकी जेब से 5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। हेरोइन की डिलीवरी देने इन तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए सवारी का भेष बना रखा था जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उनके नेटवर्क की तलाश के लिए दोनों ही तस्करों से पूछताछ शुरू कर दी है।

source link


Leave a Reply