Latest news
नाैवीं क्लास की छात्रा बनी मां, अमृतसर के युवक पर दुष्कर्म का आरोप पंजाब में 5 दिन लगेंगे बिजली के Cut : पढ़े जानकारी किन जिलों में बिजली कट लगेंगे शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में

India Living News

Hot News
You are currently viewing सफर करना हुआ महंगा , पंजाब के लाडोवाल Toll की दरें बढ़ी , अब इतना टैक्स देना पड़ेगा
Traveling has become expensive, Ladowal Toll rates of Punjab have increased, now you will have to pay this much tax.

सफर करना हुआ महंगा , पंजाब के लाडोवाल Toll की दरें बढ़ी , अब इतना टैक्स देना पड़ेगा

पंजाब : सफर करना हुआ महंगा , आपको बता दे पंजाब के सबसे महंगे माने जाते लाडोवाल टोल प्लाजा पर देर रात से टोल की दरें बढ़ा दी गई है। कार के एक तरफ सफर के लिए अब 165 की बजाय 215 रुपए अदा करने होंगे। यहां यह भी बता दें कि 3 महीने के अंतराल में ही दूसरी बार टोल दरों में बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम लोगों की जेब पर भारी असर पड़ेगा। इससे पहले एक सितंबर से नई दरें लागू की गई थी जिसमें सिंगल ट्रिप के लिए 150 से 165 रुपए किए गए थे लेकिन अब एकदम से 3 महीने के अंतराल में ही टोल की दरों में भारी बढ़ोतरी की गई है जो किसी के हजम नहीं हो रही।

इसके अलावा कार, जीप, वैन एलएमवी वाहनों की एक दिन में मल्टीप्ल एंट्री के लिए 325 जबकि मासिक पास 7175 रुपए नियत किया गया है। एलसीवी, मिनी बस इत्यादि के सिंगल ट्रिप के लिए 350 तथा मल्टीप्ल एंट्री के लिए 520, बस और ट्रक (2 एक्सेल) के लिए 730 तथा 1095, 3 एक्सेल वाले कमर्शियल वाहनों के लिए 795 तथा 1190, 4 से 6 एक्सेल वाले वाहनों के लिए 1140 तथा 1715, बड़े आकार या 7 एक्सेल से अधिक वाले वाहनों के लिए 1390 तथा 2085 रुपए टोल नियत किया गया है।

वहीं निजी मकसद के लिए रजिस्टर्ड वाहनों के लिए 20 किलोमीटर की दूरी में अंदर रहते व्यक्ति मासिक पास 330 रुपए की कीमत में बनवा सकते है। लाडोवाल के साथ-साथ अंबाला जिले में घग्गर तथा करनाल में घरौंदा टोल प्लाजा पर भी टोल दरों में बढ़ोतरी की गई है।


Leave a Reply