Latest news
पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में गुरु रविदास जयंती पर रूट डायवर्ट, बंद रहेंगे ये रास्ते, पढ़े जानकारी

जालंधर में गुरु रविदास जयंती पर रूट डायवर्ट, बंद रहेंगे ये रास्ते, पढ़े जानकारी

जालंधर : श्री गुरु रविदास जी का प्रकाशोत्सव 1 फरवरी को पूरे देश में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर नकोदर रोड तीन दिन तक बंद रहेगा। प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में 31 जनवरी को संगत द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसके कारण शहर में कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। प्रशासन ने इस दिन स्कूलों में छुट्टी की भी घोषणा की है। 31 जनवरी को शहर के मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक बदला रहेगा और कुछ रास्ते पूरी तरह बंद रहेंगे।

शोभायात्रा के संबंध में ए.डी.सी.पी ट्रैफिक गुरबाज़ सिंह जोन इंस्पेक्टरों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर भी रोक रहेगी। शोभायात्रा गुरुद्वारा साहिब बूटा मंडी से शुरू होकर श्री गुरु रविदास चौक, डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक (नकोदर चौक), भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) और पटेल चौक से गुजरते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब बूटा मंडी पर ही समाप्त होगी। यह प्लान 31 जनवरी को सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक लागू रहेगा। कुछ रास्तों पर 31 जनवरी से 1 फरवरी तक यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।

इन रास्तों पर ज्यादा भीड़ रहेगी, बचें:
प्रतापपुरा मोड़, वडाला चौक, श्री गुरु रविदास चौक, तिलक नगर रोड, बटापिंड मोड़, मैनबों चौक, जग्गू चौक, माता रानी चौक, बबरीक चौक, डॉ. अंबेडकर भवन मोड़, नकोदर चौक, गुरु अमरदास चौक और समरा चौक पर 31 जनवरी से 1 फरवरी तक यातायात बंद रहेगा।

कपूरथला से आने वाले वाहन इस रास्ते से जाएं:
कपूरथला की ओर से आने वाले वाहन वर्कशॉप चौक, मकसूदां चौक, भगत सिंह कॉलोनी, पठानकोट चौक, चौगिट्टी चौक, पीएपी चौक और बीएसएफ चौक से होकर शहर में आ-जा सकेंगे।

नकोदर-शाहकोट जाने वाले वाहन इस रास्ते से जाएं:
जालंधर से नकोदर और शाहकोट जाने वाले वाहन सतलुज चौक, समरा चौक, कुल रोड, अर्बन एस्टेट फेज-2, सीटी इंस्टीट्यूट, पिंड प्रतापपुरा होते हुए नकोदर रोड का इस्तेमाल करें। वडाला चौक से श्री गुरु रविदास चौक और नकोदर चौक जाने वाला रास्ता पूरी तरह बंद रहेगा।


Leave a Reply