Latest news
सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन...

India Living News

Hot News
You are currently viewing इस बड़ी कंपनी ने अपने दस साल पुराने 100 स्टाफ मेंबर्स को गिफ्ट की ‘मारुति कारें’
This big company gifted its ten year old 100 staff members 'Maruti Cars'

इस बड़ी कंपनी ने अपने दस साल पुराने 100 स्टाफ मेंबर्स को गिफ्ट की ‘मारुति कारें’

चेन्नई : बड़ी खबर है कि चेन्नई की एक आइटी कंपनी ने अपने सौ कर्मचारियों को सौ मारुति कारें तोहफे में दी हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार द कंपनी आइडिया2आइटी ने अपने उन सौ कर्मचारियों को सौ मारुति कारें तोहफे में दी हैं जो उनकी कंपनी में दस साल या उससे अधिक समय से काम कर रहे हैं। जानकारी अनुसार इस कंपनी में कुल पांच सौ कर्मचारी काम करते हैं।

इस बारे में कंपनी चेयरमैन और सीईओ मुराली विवेकानंदन ने बताया कि वह कर्मचारियों को कार तोहफे में नहीं दे रहे बल्कि उन्हें उनकी मेहनत से अर्जित कारें उन्हें दी जा रही हैं। उन्होंने बताया यह सभी लोग पिछले दस सालों से कंपनी के साथ काम कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हमने कुछ साल पहले कर्मचारियों से वादा किया था कि हम अपनी संपत्ति उनसे साझा करेंगे। उन्हें कारें देकर पुरस्कृत करना इसका पहला कदम है। हम निकट भविष्य में उन पर ऐसे ही और तोहफे न्योछावर करेंगे। वहीँ दूसरी तरफ कंपनी के कर्मचारी भी खुश हैं कि कंपनी उनके काम की कद्र कर रही है।

 


Leave a Reply