Latest news
CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी

India Living News

Hot News
You are currently viewing मानवता हुई शर्मसार : दहेज न मिलने पर ससुराल वालों ने बहु को एचआईवी इंजेक्शन लगवा दिया

मानवता हुई शर्मसार : दहेज न मिलने पर ससुराल वालों ने बहु को एचआईवी इंजेक्शन लगवा दिया

सहारनपुर : एक अजीबो-गरीबो मामला सामने आया हैं। खबर मिली है कि उत्तर प्रदेश की एक महिला को उसके ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे एचआईवी संक्रमित इंजेक्शन लगवा दिया है। जिसके बाद पुलिस महकमे सहित पूरे जिले में हड़कंप मच गया। आरोप है कि महिला के सास-ससुर ने दहेज की मांग पूरी न करने पर उसे एचआईवी संक्रमित इंजेक्शन लगाया था। पुलिस ने बताया कि अदालत के निर्देश के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोप है कि ससुराल वालों ने पीड़िता को जान से मारने की नीयत से कुछ दवाइयां दीं और उसे एचआईवी संक्रमित इंजेक्शन तक लगा दिया। उसके साथ मारपीट भी की गई। जब परिजनों को इस साजिश की जानकारी मिली, तो वह तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां जांच के दौरान पीड़िता को एचआईवी संक्रमित पाया गया। हालांकि, पति की जांच में वह एचआईवी नेगेटिव पाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सहारनपुर के एसपी ग्रामीण सागर जैन का कहना है कि पीड़िता सहारनपुर की रहने वाली है, हमने उसके पति, देवर, ननद और सास के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा आरोपियों पर 498ए, 323, 328 और 406 की धाराएं भी लगाई है।


Leave a Reply