हेल्थ : इंसान के शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन्स की जरूरत होती है। इनकी कमी से शरीर का पूरा सिस्टम बिगड़ सकता है। इन विटामिनों में से एक है विटामिन-बी12 , यह विटामिन शरीर के सबसे अहम तत्वों में से एक होता है, जो आपको गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है। हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस विटामिन की कमी अक्सर शाकाहारी लोगों को होती है क्योंकि मांसाहारी भोजन में विटामिन- बी12 ज्यादा होता है। क्या आप जानते हैं, विटामिन-बी12 की कमी से आप किन गंभीर बीमारियों से जूझ सकते हैं? तो आज इसके बारे में जानते है
1. एनीमिया
विटामिन-B12 का सबसे अहम काम शरीर में रेड ब्लड सेल्स का निर्माण करना होता है। अगर शरीर में इस तत्व की कमी हो जाए, तो ब्लड सेल्स की संख्या घट सकती है, जिससे एनीमिया की स्थिति पैदा होती है। एनीमिया खून की कमी से जुड़ी एक अत्यंत गंभीर बीमारी होती है, जिसमें थकान, कमजोरी, और सांस फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
2. न्यूरोलॉजिकल समस्याएं
विटामिन- बी12 नसों के सही कामकाज के लिए जरूरी होता है। इसकी कमी से ब्रेन नर्वस में सूजन, झनझनाहट, सुन्नता, कमजोरी, कमजोर याददाश्त और डिप्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर इसे समय रहते इसका उपचार शुरू न किया जाए, तो स्थितियां घातक हो सकती हैं।
3. डिमेंशिया
यह बीमारी अक्सर बड़े-बूढ़ों को होती है लेकिन आजकल विटामिन-बी12 की कमी होने से यह हर उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकती है। इसमें इंसान को भूलने की समस्याएं पैदा होती हैं, जिसमें लोग रोजमर्रा की चीजों को भी करने और याद रखने में सक्षम नहीं रह पाते हैं।
विटामिन-बी12 की कमी के लक्षण
खून की कमी।
अत्यंत थकावट और कमजोरी।
चलने और थोड़ी सी सीढ़ियां चढ़ने पर सांस फूलना।
ज्यादा मेहनत करने से दूर भागना।
भूख में कमी।
हड्डियों और जोड़ों में दर्द के साथ चोट का जल्दी ठीक न होना शामिल हैं।
विटामिन-B12 फूड्स
दूध और सभी डेयरी प्रोडक्ट्स।
पालक, ब्रोकोली और सभी हरी सब्जियां।
अंजीर, मुनक्का जैसे ड्राई-फ्रूट्स।
दालें।
अंडा, फिश और चिकन खा सकते हैं।
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। इंडिया लिविंग न्यूज़ की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।











