Latest news
चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर जोरदार धमाका, मचा हड़कंप अब इन पंपों पर बढ़े प्राइस, पेट्रोल 7 रुपये और डीजल 25 रुपये हुआ महंगा! पंजाब के CM भगवंत मान ने 508 इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहन को दी हरी झंडी LPG संकट : अब फिर से राशन की दुकानों पर मिलेगा मिट्टी का तेल नेपाल में 14 अप्रैल तक सभी कोचिंग सेंटर्स को बंद करने का आदेश जालंधर निगम हाउस में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 569.40 करोड़ रुपये का बजट पेश वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बिल्ली पालना शुभ या अशुभ होता है ? पंजाब : जैक से मकान ऊपर उठाने का काम चल रहा था, ताश के पत्तों की तरह अचानक ढह गया मकान पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता, पूर्व मंत्री का हुआ निधन धोखाधड़ी मामले में जालंधर के डिप्स स्कूल के एमडी से फाजिल्का पुलिस ने की पूछताछ

India Living News

Hot News
You are currently viewing गर्मियों के मौसम के लिए ये फल हैं सेहत के लिए वरदान, जानें फायदे!

गर्मियों के मौसम के लिए ये फल हैं सेहत के लिए वरदान, जानें फायदे!

हेल्थ : गर्मियों का मौसम चाहे कितना ही तपाने वाला क्यों न हो, लेकिन इस मौसम में मिलने वाले फल लाजवाब होते हैं। उनका स्वाद रसीला, खट्टा और मीठा होता है। गर्मियों के मौसम की बात आती है, तो लोग आम, तरबूज या खरबूजे को याद करते हैं लेकिन इनके अलावा भी कई फल हैं, जो गर्मियों की दोपहर में आपको राहत दिलाने का काम करते हैं। आइए हम आपको बताते हैं ऐसे ही फलों के बारे में

तरबूज
गर्म हवाओं को मात देने के लिए तरबूज का सेवन काफी जरूरी है। यह स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें पानी भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा यह फाइबर, पोटैशियम, आयरन और कई तरह के तत्वों से भरपूर होता है। तरबूज खाने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है और पेट में ठंडक बनी रहती है।

आम
गर्मियां आते ही लोगों को फलों के राजा आम का बेसब्री से इंतजार रहता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी लाभदायक है। इस फल का इस्तेमाल कई तरह की रेसिपी में किया जाता है। मैंगो शेक और खट्ठी-मिट्ठी चटनी से लेकर सलाद भी बनाए जाते हैं। इस फल में फाइबर, विटामिन-ए, विटामिन-सी, पोटैशियम, कैल्शियम, कॉपर और कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस मौसम में आम के सेवन से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सामान्य कर सकते हैं, यह आंखों की सेहत के लिए भी लाभदायक है।

खरबूजा
यह फल सेहत का खजाना है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी मात्रा अधिक होती है। ये दोनों तत्व इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा खरबूजे में पोटैशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर के लिए सहायक है। इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन आंखों को स्वस्थ रखता है। इस फल का उपयोग कई तरह की मिठाइयों में भी किया जाता है।

बेल
गर्मी से राहत पाने के लिए बेल खा सकते हैं या इसका शरबत भी पी सकते हैं। जी हां, इस मौसम में बेल खाने के बड़े फायदे हैं। इसके सेवन से आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। यह पेट से जुड़ी समस्या को कम करने में मददगार है। इस फल में फाइबर, विटामिन और अन्य सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए आवश्यक है.

अंगूर
अंगूर बहुत ही स्वादिष्ट फल है। गर्मियों में इसके सेवन करने के कई स्वास्थ्य लाभ है। बाजार में ये कई रंगों में देखने को मिलते हैं। आप इस फल का सेवन कई तरह से कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल स्नैक्स में भी किया जाता है।

लीची
लीची गर्मियों के खास फलों में से एक है। यह बहुत ही स्वादिष्ट रसीला फल है। इसमें पानी भरपूर होता है। लीची में विटामिन-सी, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्निशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पाचन के लिए भी अच्छा फल माना जाता है।

जामुन
जामुन खाने के अनगिनत लाभ है। यह गर्मियों में खाया जाने वाला खास फल है। यह स्वाद के साथ कई गुणों से भरपूर है। इसमें विटामिन-सी और आयरन पर्याप्त मात्रा में पाया जाते हैं, जो शरीर में खून की कमी को दूर करने में मददगार है।

Disclaimer : इस लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।


Leave a Reply