Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing खड़े होकर पानी पीने से होते है ये नुकसान, जानिए क्या है पानी पीने का सही तरीका
Drinking water while standing causes these disadvantages, know what is the right way to drink water

खड़े होकर पानी पीने से होते है ये नुकसान, जानिए क्या है पानी पीने का सही तरीका

हेल्थ : क्या आपको पता है हमारे शरीर में करीब 70 % पानी होता है। तो आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि पानी हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है। जिंदा रहने के लिए शरीर पूरी तरह से पानी पर निर्भर है, अगर शरीर में जरा भी पानी की कमी होती है तो उससे बॉडी को डिहाइड्रेशन का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको डेली पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।

लेकिन क्या आप जानते हैं पानी पीने का सही तरीका क्या है। कई लोग अपनी प्यास बुझाने के लिए खड़े खड़े ही पानी पीने लगते हैं। आपको बता दें, खड़े होकर पानी पीना सेहत के लिए बेहद हानिकारक माना जाता है।

खड़े होकर पानी पीने के क्या है नुकसान

– खड़े होकर पानी पीने से किडनी की बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही आपकी किडनी को नुकसान भी हो सकता है।

– जोड़ों की बीमारी- खड़े होकर पानी पीने से शरीर को कई तरह के नुकसान होने लगते हैं, इससे जोड़ों को नुकसान होता है। अर्थराइटिस के यह खास लक्षण होते हैं।

– अगर फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे हैं तो खड़े होकर पानी पीने से बचें। ऐसे इसलिए क्योंकि खड़े होकर पानी पीते हैं तो शरीर में ऑक्सीजन का लेवल कम होता है।

– जब हम खड़े होकर पानी पीते हैं तो इससे कारण पाचन क्रिया को भी नुकसान पहुंचता है।

पानी पीने का सही तरीका

पानी हमें आराम से बैठकर ही पीना चाहिए। पानी को कभी भी एक साथ नहीं पीना चाहिए छोटे-छोटे घूंट लेकर पीना चाहिए। अगर तेजी से पानी पीएंगे, तो उससे फायदा कम नुकसान ज़्यादा ही होगा। इसके अलावा भोजन के दौरान पानी नहीं पीना चाहिए, बल्कि उसे खत्म करने के कुछ टाइम बाद पानी पीना लाभकारी होता है।

Disclaimer : इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। इंडिया लिविंग न्यूज़ की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।


Leave a Reply