Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing नेपाल में 14 अप्रैल तक सभी कोचिंग सेंटर्स को बंद करने का आदेश

नेपाल में 14 अप्रैल तक सभी कोचिंग सेंटर्स को बंद करने का आदेश

वर्ल्ड न्यूज़ : नेपाल की बालेन सरकार ने शिक्षा के नाम पर चल रहे कोचिंग के धंधे पर लगाम कसने के लिए एक बहुत बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. सरकार ने साफ कर दिया है कि अब एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी और ब्रिज कोर्स के नाम पर मासूम छात्रों और उनके माता-पिता को लूटना आसान नहीं होगा. शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक नया फरमान जारी करते हुए देश के सभी कोचिंग सेंटर्स को अगले 15 दिनों के भीतर अपना बोरिया-बिस्तर समेटने यानी पूरी तरह काम बंद करने का आदेश दे दिया है. इस फैसले से उन संस्थानों में हड़कंप मच गया है जो लंबे समय से शिक्षा को मोटी कमाई का जरिया बनाए हुए थे.

सरकार का मानना है कि ये कोचिंग सेंटर्स पढ़ाई के बेहतर विकल्प देने के बजाय छात्रों के दिमाग पर गलत असर डाल रहे हैं और उनके परिवार वालों पर भारी आर्थिक बोझ डाल रहे हैं. असल में स्कूल और कॉलेज में एडमिशन का सीजन शुरू होते ही ये संस्थान सक्रिय हो जाते हैं और बड़े-बड़े वादे करके छात्रों पर मानसिक दबाव बनाना शुरू कर देते हैं. बालेन सरकार ने स्पष्ट किया है कि एडमिशन दिलाने के बहाने जो खेल चल रहा है उसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सरकार की प्राथमिकता अब छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और शिक्षा के सही माहौल को सुरक्षित रखना है ताकि बच्चों का स्वाभाविक विकास हो सके.

सरकार ने सिर्फ आदेश ही नहीं दिया है बल्कि इसकी कड़ी निगरानी के लिए जिला प्रशासन को विशेष निर्देश भी जारी कर दिए हैं. सभी जिला अधिकारियों को साफ कह दिया गया है कि अगर 14 अप्रैल की समयसीमा खत्म होने के बाद भी कोई संस्थान चोरी-छिपे ये कोर्स चलाता हुआ मिला तो उस पर कानून के हिसाब से सख्त एक्शन लिया जाएगा.


Leave a Reply