Latest news
जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां राघव चड्ढा को झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में ताजपुर चर्च में स्पेशल प्रेयर के नाम पर 65 हजार रु ठगने का आरोप , बच्चे की मौत के बाद हुआ हंगामा
There was an allegation of cheating 65 thousand rupees in the name of special prayer in Tajpur Church in Jalandhar, there was a ruckus after the death of the child

जालंधर में ताजपुर चर्च में स्पेशल प्रेयर के नाम पर 65 हजार रु ठगने का आरोप , बच्चे की मौत के बाद हुआ हंगामा

जालंधर : खबर है कि जालंधर की ताजपुर (खुरला किंगरा, लांबड़ा) स्थित चर्च में बीमारी ठीक करने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। बता दे चर्च के पादरी पर ब्रेन ट्यूमर जैसी बीमारी को प्रेयर से ठीक करने की एवज में 65 हजार हजार ठगने के आरोप लगे हैं।

जानकारी मिली है कि दिल्ली के नांगलोई का परिवार अपने बच्चे का इलाज करवाने के लिए विज्ञापन देखकर चर्च में आया था, लेकिन उनके पैसे भी गए और बच्चा भी नहीं बचा। प्रेयर के दौरान ही बच्चे की मौत हो गई।

वहीँ देर रात प्रेयर के दौरान बच्चे की मौत हो जाने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया । वहीँ बच्चे के माता-पिता ने आरोप लगाया कि उन्होंने चर्च का विज्ञापन देखा था जिसमें मरे हुए बच्चों को भी ठीक किया जा रहा था। उसके बाद वह अपने बच्चे जिसे ब्रेन ट्यूमर था को लेकर चर्च में पहुंचे। चर्च में पादरी बरजिंद्र ने उनसे विशेष प्रेयर के लिए पहले 15000 हज़ार रुपये लिए जब बच्चे को फर्क नहीं पड़ा तो तब उन्होंने दूसरी स्पेशल प्रेयर करवाने के लिए 50000 की डिमांड कर डाली। परिवार ने वो भी दे दिए लेकिन बच्चा ठीक न हुआ और बच्चे की मौत हो गयी।

इस मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि बच्चे के परिजनों ने कहा कि वह कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहते हैं जबकि बच्चे के परिजनों ने मीडिया में बताया कि उनके साथ धर्म के नाम पर धोखाधड़ी हुई है। एसएचओ से जब बच्चे के पोस्टमार्टम न करवाने संबंधी सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बच्चे के परिजनों नागलोई दिल्ली जाना था उन्हें टैक्सी करवा दी गई है। वहीं जब मीडिया को मामले की जानकारी पहुंची तो वे मौके पर पहुंचे तो अवतार सिंह नामक व्यक्ति ने मीडिया के आगे भी धौंस जमाते हुए जमकर धमकियां दींं।

 


Leave a Reply