Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के पुलिस थाना नंबर-8 में मचा हड़कंप , मुंशी के कमरे में घुसा सांप
There was a stir in police station number-8 of Jalandhar, a snake entered the scribe's room

जालंधर के पुलिस थाना नंबर-8 में मचा हड़कंप , मुंशी के कमरे में घुसा सांप

जालंधर : जालंधर के पुलिस थाना डिवीजन नंबर-8 में उस समय हड़कंप मच गया, जब मुंशी के कमरे में एक बड़ा सांप घुस आया। वह मुंशी की कुर्सी के पीछे खिड़की से AC के पास ग्रिल में से घुस रहा था। जब इसने AC पर पहुंच कर फन फैला लिया तो सभी का ध्यान उस तरफ गया और थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस वाले तुरंत लंबा डंडा लेकर आए और उसे भगाने लगे।

पुलिस वालों ने सांप को मारने की बजाय उसे डंडे से जहां से वह घुस रहा था, उसी रास्ते से उसे बाहर निकाल दिया। इसके बाद वह कहीं चला गया।पुलिस स्टाफ का कहना है कि मालखाने का कबाड़ (केस फाइलें) खुले में पड़ी हुई हैं और वहां पर काफी घास भी है। अक्सर इस घास में सांप घूमते रहते हैं। बारिश में इनके बिलों में पानी भर जाने पर यह बाहर आ जाते हैं। इसी का परिणाम है कि आज भी सांप मुंशी के पीछे लगी खिड़की पर लटक कर चढ़ गया।


Leave a Reply