Latest news
गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत

India Living News

Hot News
You are currently viewing शंभू बॉर्डर पर बिगड़ा माहौल, कई किसान घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

शंभू बॉर्डर पर बिगड़ा माहौल, कई किसान घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

पंजाब : किसानों के आंदोलन के चलते शंभू बार्डर पर एक बार फिर माहौल तनावपूर्ण हो गया। बता दे आज फिर से 101 किसानों का जत्था दिल्ली रवाना हुआ , जिन्हें रोकने के लिए पुलिस ने उन पर आंसू गैस के गोले दागे।

करीब आधे घंटे तक पुलिस और किसानों के बीच जमकर बहसबाजी हुई। इसके बाद किसानों ने बैरिकेड उखाड़ने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके साथ ही वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इस दौरान करीब 9 किसान घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

वहीँ किसानों के दिल्ली कूच से पहले हरियाणा सरकार ने अंबाला जिले के 12 गांवों में इंटरनेट प्रतिबंध 18 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। ये सेवाएं सुबह 6 बजे से 17 दिसंबर रात 12 बजे तक बंद रहेंगी। वहीं खनौरी बॉर्डर पर जगजीत डल्लेवाल लगातार 19वें दिन आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा डल्लेवाल की सेहत को लेकर पूरा देश चिंतित है।


Leave a Reply