Latest news
जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये 23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय क... CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड

India Living News

Hot News
You are currently viewing सोडल रोड के जैन करियाना स्टोर मालिक की हत्या के रोष सवरूप दुकानदारों ने भगत सिंह चौक में लगाया धरना
The shopkeepers staged a protest in Bhagat Singh Chowk in protest against the murder of Jain Kareena Store owner of Sodal Road.

सोडल रोड के जैन करियाना स्टोर मालिक की हत्या के रोष सवरूप दुकानदारों ने भगत सिंह चौक में लगाया धरना

जालंधर : सोढ़ल रोड पर जैन करियाना स्टोर के मालिक सचिन जैन की हत्या के बाद दुकानदारों में दहशत का माहौल बन गया है। इसके रोष में बुधवार को दुकानदारों ने भगत सिंह चौक पर धरना लगाया । उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कहा कि जालंधर में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। हर दूसरे-तीसरे दिन गोलियां चल रही हैं। अब दुकानदार भी सुरक्षित नहीं हैं। वहीं, हालात संभाल छवि बचाने के लिए पुलिस ने बुधवार को हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

दुकानदारों ने कहा कि गोली लगी हालत में सचिन जैन को दोस्त एक्टिवा पर लेकर घूमते रहे लेकिन किसी अस्पताल ने उसका इलाज नहीं किया। उन्होंने ऐसे अस्पतालों पर भी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि वो पूरे हालात सुधारे वर्ना अभी शांतमयी प्रदर्शन है, आगे दुकानदार बड़ा संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेंगे।

DCP इन्वेस्टिगेशन गुरमीत सिंह ने कहा कि इस हत्याकांड में शामिल आरोपी आदमपुर के हरीपुर निवासी दीपक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दूसरा आरोपी अर्शप्रीत सिंह उर्फ वड्‌डा प्रीत फरार है। दीपक से पूछताछ के बाद वारदात में शामिल तीसरे आरोपी की पहचान साहिल निवासी राजनगर के तौर पर हो गई है। इन दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस की 8 टीमें लगातार रेड कर रही हैं।

 

 

source link


Leave a Reply