Latest news
ਦਿ ਵਰਕਿੰਗ ਰਿਪੋਰਟਜ਼ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਪੰਜਾਬ ਇੰਡੀਆ ਵਲੋਂ ਜਿਲ੍ਹਾ ਜਲੰਧਰ ਬਾਡੀ ਦੀ ਨਵੀਂ ਚੋਣ ਕੀਤੀ ਗਈ अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर रॉन सिंह का अचानक निधन, प्रशंसकों को गहरा सदमा PSEB 12वीं का परिणाम घोषित , 91.46 प्रतिशत छात्र हुए पास, मानसा की सुपनीत काैर बनीं टाॅपर CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास जालंधर में लगी पाबंदियां, रेस्टोरेंट-क्लब रात 12 बजे तक बंद करने के आदेश जारी जालंधर में मकसूदां मंडी में चली गोली , भाजपा नेता मोनू पुरी घायल पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी , लड़कियों ने किया कमाल मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल:, तीन मंत्रियों को नए विभाग 15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में पार्षद के रिश्तेदार से गन पॉइंट पर हुई लूटपाट , लुटेरे कैश और गहने लूट कर हुए फरार
BIG NEWS : 23 lakh looted from the manager of Ladowal toll plaza

जालंधर में पार्षद के रिश्तेदार से गन पॉइंट पर हुई लूटपाट , लुटेरे कैश और गहने लूट कर हुए फरार

जालंधर : खबर है कि अमृतसर-जालंधर हाईवे पर करतारपुर के पास बुधवार देर रात सीआरपीफ कैंप के बिल्कुल सामने हाईवे पर एक परिवार को लुटेरों ने गन पॉइंट पर अपना निशाना बना लिया । लुटेरों ने कार में सवार महिलाओं से सोने के आभूषण और कैश लूट लिया और फरार हो गए । मिली जानकारी अनुसार जिस परिवार से लूट हुई है वह जालंधर के पार्षद शैरी के रिश्तेदार हैं और श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद वापस लौट रहे थे। वे कोलकाता से पंजाब आए हुए थे।

गाड़ी में सवार लोगों ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि उनकी गाड़ी देर रात करतारपुर के पास पहुंची तो उन्हें महसूस हुआ कि शायद गाड़ी में कोई गड़बड़ है।उन्होंने करतारपुर से आगे सीआरपीएफ कैंप के सामने गाड़ी रोकी तो देखा कि टायर पंक्चर था। वह स्टैपनी निकाल कर टायर बदली करने लगे तो वहां पर तीन लोग आ गए । उन्होंने कहा कि वह उनकी मदद कर देते हैं। वहीँ उन लोगों ने पहले इनकी मदद की और फिर कहा कि कुछ बख्शीश दे दो।

कार में सवार व्यक्ति ने उन्हें 200 रुपए दे दिए। फिर लुटेरे कहने लगे कि यह कम है। इस पर कार में सवार व्यक्ति ने 100 रुपए औऱ दे दिए। इसके बाद लुटेरों ने अचानक पिस्तौल निकाल ली। एक लुटेरे ने कार की चाबी निकाल ली। लुटेरों ने कार में सवार मर्दों को गन पॉइंट पर ले लिया साथ ही महिलाओं को सोने के सारे गहने उतारने के लिए कहा। वह महिलाओं से सोने की चेन, बालियां, चूंड़ियां इत्यादि सब लूट कर ले गए। कार में सवार मर्दों से कैश लूट कर ले गए। जाते-जाते कार के टायरों को तेजधार हथियारों से फाड़ गए। वारदात के बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया । जानकारी मिलते ही पुलिस तरंत मौके पर पहुंच गई थी। वहीँ पीड़ित परिवार ने बताया कि लूटने वाले तीन लोगों में एक सरदार भी था।


Leave a Reply