Latest news
Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे में एकमात्र जीवित बचा यात्री, प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात कर जाना हालचाल

अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे में एकमात्र जीवित बचा यात्री, प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात कर जाना हालचाल

नेशनल न्यूज़ : गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे ने न केवल पूरे देश बल्कि दुनिया भर को स्तब्ध कर दिया है। टेकऑफ के दौरान तेज रफ्तार से उड़ान भरते हुए विमान सीधे एक अस्पताल के हॉस्टल की इमारत में जा घुसा, जिससे जोरदार धमाका हुआ, आग फैल गई और धुआं फैल गया। इस भयानक हादसे में 265 से अधिक लोगों की जानें चली गईं। इस त्रासदी के बीच एक चमत्कारिक बचाव का मामला भी सामने आया है। विमान में सवार रमेश विश्वास कुमार, जो इस हादसे के एकमात्र जीवित बचा यात्री हैं, का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में मुलाकात कर हालचाल जाना।इससे पहले विमान हादसे की जगह पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों और अधिकारियों से गुरुवार को हुए दर्दनाक हादसे की जानकारी ली।

विश्वास कुमार ने बताया कि जैसे ही विमान ने रनवे पर स्पीड पकड़ी, कुछ अजीब सा महसूस हुआ। अचानक सब कुछ थम सा गया और फिर ग्रीन-व्हाइट लाइटें चमकने लगीं। शायद पायलट टेकऑफ के लिए पूरा जोर लगा रहा था। लेकिन उसके कुछ ही सेकंड बाद विमान हॉस्टल की बिल्डिंग से टकरा गया। उन्होंने बताया कि उनका बैठने का स्थान विमान के नीचे वाले हिस्से में था, जो बिल्डिंग के निचले भाग से टकराया। ऊपर के हिस्से में आग लगी और कई लोग फंसे रह गए। वह जैसे-तैसे विमान से बाहर निकल पाए, जबकि अगली तरफ दीवार होने के कारण कोई निकल नहीं पाया।

उन्होंने बताया कि ऊपर के हिस्से में आग लग गई थी, कई लोग वहीं फंसे रह गए और मैं सीट सहित नीचे गिर गया था जिससे बच गया। दरवाजा टूट गया था, और सामने कुछ खाली जगह दिखी, तो निकलने की कोशिश की। विश्वास कुमार की आंखों के सामने कई यात्री, एयर होस्टेस और अन्य लोग जलते हुए दिखाई दिए। हादसे में उनका बायां हाथ बुरी तरह जल गया, लेकिन जान बच गई।

विश्वास के साथ उनका बड़ा भाई अजय भी सफर कर रहा था, लेकिन उसकी स्थिति अभी अनिश्चित है। परिवार और परिजन लगातार उसकी खबरों का इंतजार कर रहे हैं। विश्वास के दूसरे भाई ने बताया कि रमेश अस्पताल में ठीक है, लेकिन अजय के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।


Leave a Reply