Latest news
नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये 23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय क...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में फ्री बिजली का मुद्दा गर्माया , तय सीमा के बाद पूरे भुगतान के खिलाफ जनरल वर्ग ने लगाया धरना
The issue of free electricity heated up in Punjab, the general class staged a sit-in against the full payment after the fixed limit.

पंजाब में फ्री बिजली का मुद्दा गर्माया , तय सीमा के बाद पूरे भुगतान के खिलाफ जनरल वर्ग ने लगाया धरना

फरीदकोट : पंजाब की आप पार्टी की सरकार ने राज्य के लोगों के लिए दो महीने में 600 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की लेकिन इसमें सामान्य वर्ग को 601 यूनिट होने पर पूरा बिल भुगतान करने को कहा गया है। वहीँ इसी के विरोध में समान्य वर्ग ने धरना शुरू किया है। इसके चलते उन्होंने शहर में बिजली घर के बाहर प्रचंड गर्मी में टेंट लगाकर प्रदर्शन शुरू किया।

धरने में बैठे लोगों का कहना है कि जनरल वर्ग का होना कोई गुनाह थोड़े है, जिसकी सजा पंजाब सरकार उन्हें दे रही हैं। उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने पंजाब वासियों को 300 यूनिट फ्री बिजली दिए जाने की घोषणा की थी। लेकिन अब 1 जुलाई से फ्री बिजली देने की घोषणा तो सरकार ने कर दी है लेकिन जनरल वर्ग के लिए इसमें बड़ा पेंच लगा दिया गया है। इसमें दो महीने में यदि 600 की जगह 601 यूनिट बिजली जनरल वर्ग खपत करेगा तो उसे पूरा बिल भुगतान करना पड़ेगा।

वहीँ धरने में बैठे लोगों ने कहा कि सरकार को सभी लोगों को 600 यूनिट मुफ्त बिजली देनी चाहिए। चाहे उपभोक्ता किसी भी वर्ग का हो। जनरल वर्ग होने के नाते उनसे 600 की जगह 601 यूनिट बिजली बिल होने पर पूरा भुगतान करवाया जाना गलत है। उन्होंने कहा सरकार को अपने फैसले पर दोबारा विचार करना चाहिए क्योंकि सरकार बनाने में गांव से लेकर शहर तक पूरे राज्य में जनरल वर्ग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

 


Leave a Reply