Latest news
दर्दनाक हादसा : मनाली से लौट रहे युवक की मौत, ट्रक में घुसी बाइक डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर प्रदर्शन : जालंधर में बंद का दिखा पूरा असर 10 सितम्बर को जालंधर बंद का ऐलान ! स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे या छुट्टी? पढ़ें खबर पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन , CM आवास कूच पर पुलिस ने चलाया वाॅटर कैनन मलेशिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त , मेडिकल स्टाफ समेत 5 लोग थे सवार वाहन चालक ध्यान दे : जालंधर ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी कैमरे से होगी लैस एयर शो के दौरान यूनानी वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश राइस शैलर की दीवार गिरने से दबी महिला की हुई मौत बठिंडा में एक गांव में एक ही दिन में हार्ट अटैक से चार लोगों की मौत जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में गद्दा फैक्ट्री में लगी भयानक आग , आग की लपटें आसपास के घरों तक पह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में ज्यादा लोगों की बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, कोविड नियम तोड़ने पर हुआ केस दर्ज
The groom arrived in Jalandhar with a procession of more people, a case filed for breaking the Kovid rule

जालंधर में ज्यादा लोगों की बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, कोविड नियम तोड़ने पर हुआ केस दर्ज

जालंधर : शहर में कोविड नियम तोड़कर बारात लेकर पहुंचे दूल्हे व उसके पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अभी बारात पहुंची ही थी कि पुलिस पहुंच गई। हालांकि, बाद में उसे थाने से जमानत पर छोड़ दिया गया। जिसके बाद दूल्हा शादी करने वापस मंडप में पहुंचा।

जानकारी के मुताबिक, रामा मंडी के एकता नगर के रहने वाले पारस की बारात रविवार शाम को किशनपुरा में आई थी। रात को यहां शादी होनी थी। जब वो बारात लेकर पहुंचा तो बारातियों की गिनती काफी ज्यादा थी। किसी ने इसकी शिकायत पुलिस को कर दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे को गिरफ्तार कर लाई।

जैसे ही पुलिस ने दूल्हे को अरेस्ट किया तो वहां हड़कंप मच गया। बाराती भी वहां से खिसक गए, लेकिन तब तक पुलिस ने फोटो खींच ली और उसके बाद दूल्हे के खिलाफ थाना डिवीजन 3 में केस दर्ज कर लिया। जिक्रयोग है पंजाब सरकार ने लगातार फैलते कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब 10 से ज्यादा लोगों के इकट्‌ठा होने पर रोक लगा दी है। शादी जैसे अन्य समारोह के लिए पहले इजाजत लेनी जरूरी है।

 

source link


Leave a Reply