Latest news
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी , लड़कियों ने किया कमाल मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल:, तीन मंत्रियों को नए विभाग 15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा क्या AI आपकी नौकरी खा जाएगा ? 2026 में सुरक्षित करियर के लिए सीखें ये खास स्किल्स! बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार स्कूटी स्लिप होने से बाप बेटी के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत यूआईडीएआई ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थ... पंजाब : IT सेक्टर कर्मचारी के घर ED की छापेमारी , 9वीं मंजिल से फेंका कैश से भरा बैग पंजाब में ब्लास्ट मामले पर डीजीपी गौरव यादव ने कहा - इसमें ISI का हाथ होने का शक

India Living News

Hot News
You are currently viewing जिला प्रशासन ने 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा कार्यक्रम मनाने की तैयारी शुरू की
The district administration started preparations to celebrate the tricolor program in every house from August 13 to 15.

जिला प्रशासन ने 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा कार्यक्रम मनाने की तैयारी शुरू की

डिप्टी कमिशनर ने विभागों को सौंपी जिम्मेदारी, समय पर प्रबंध पूरा करने के निर्देश

जालंधर : देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के संबंध में मनाए जा रहे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अधीन 13 से 15 अगस्त तक केंद्र सरकार द्वारा देश के हर घर में तिरंगा लहराने की तैयारी की गई है।

डिप्टी कमिशनर जसप्रीत सिंह ने स्थानीय जिला प्रशासनिक परिसर में अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि हर घर, सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों, दुकानों आदि पर तिरंगा फहराने के कार्यक्रम अधीन 25 लाख अलग-अलग आकार के झंडे सांस्कृतिक मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए जाएंगे है और 5 लाख तिरंगे स्वै-सहायता सम़ूह की तरफ से तैयार किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अन्यों जिलों में तिरंगो की बाँट जालंधर और बठिंडा से की जाएंगी। उन्होंने आगे बताया कि जिले को पीएसआरएलएम योजना के अधीन 20 हजार झंडे बनाने का लक्ष्य मिला है, जिसके लिए उन्होंने अधिकारियों को जल्द ही सभी प्रबंध प़ूरा करने के निर्देश दिए।

डिप्टी कमिशनर ने कहा कि लक्ष्य के अनुसार जिले को मिले तिरंगे राशन की दुकानों, बैंकों, डाकघरों, वेरका बिक्री केंद्रों, शिक्षण संस्थानों के माध्यम से बेचे जाएगे। उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में उचित दिशा-निर्देश तैयार करने के निर्देश दिए और कहा कि झंडों की बिक्री के बाद एकत्रित राशि केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित खाते में जमा की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सभी प्रबंधों और सौंपे गए कार्यों को समय पर पूरा करने को कहा ताकि कार्यक्रम को उचित ढंग से लागू किया जा सके।

डिप्टी कमिशनर ने कहा कि सरकार की इस पहल का उदेशय लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने अधिकारियों को तिरंगे झंडे को तैयार करने, स्टोर करने और बेचने के दौरान राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा को पूरी तरह से बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (विकास) वरिंदरपाल सिंह बाजवा, डीसीपी नरेश डोगरा, एसडीएम लाल विश्वास सहित अलग-अलग विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 


Leave a Reply