Latest news
अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो

India Living News

Hot News
You are currently viewing जेपी नगर स्थित अग्रवाल हॉस्पिटल का विवाद आने वाले समय मे उग्र रूप धारण कर सकता है- अभिषेक बख्शी
A big setback from the court to Manish Aggarwal, the doctor of Agarwal Hospital:- stay application was rejected by the court

जेपी नगर स्थित अग्रवाल हॉस्पिटल का विवाद आने वाले समय मे उग्र रूप धारण कर सकता है- अभिषेक बख्शी

जालंधर : जेपी नगर स्थित अग्रवाल हॉस्पिटल का विवाद आने वाले समय मे उग्र रूप धारण कर सकता है। जिसका कारण निगम प्रशासन की ओर से अग्रवाल हॉस्पिटल के खिलाफ अभी तक कोई एक्शन ना लेना है। आम आदमी पार्टी के युवा नेता अभिषेक बख्शी ने मीडिया को जारी एक प्रेस व्यक्ति में कहा कि निगम प्रशासन ने 15 दिन की दी गई डेडलाइन होली उत्सव के दिन खत्म हो रही है। उसके बाद शनिवार रविवार 2 दिन की छुट्टी आ रही है लेकिन निगम प्रशासन ने अभी तक अग्रवाल हॉस्पिटल के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया है। जिसके चलते पीड़ित परिवार व आप नेताओं में रोष है उन्होंने कहा कि सोमवार को वह अग्रवाल हॉस्पिटल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे ,जोकि तब तक जारी रहेगा जब तक अग्रवाल हॉस्पिटल बंद नहीं किया जाता व निगम कमिश्नर करुणेश शर्मा का तबादला नहीं कर दिया जाता उन्होंने कहा कि इसी के साथ-साथ एमटीपी मेहरबान सिंह पर भी सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। बख्शी ने कहा कि इससे स्पष्ट है कि शहर में जितने भी रिहायशी इलाकों में हॉस्पिटल चल रहे हैं वह सब निगम की मिलीभगत से चल रहे हैं।

 


Leave a Reply