Latest news
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 : भारत पहुंचा 125वें स्थान पर , यूरोप शीर्ष 10 में हावी रहा हरियाणा रोडवेज की AC और सुपर लग्जरी बसों में कर्मचारियों की फ्री यात्रा करने पर लगी रोक पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing SHO भगवंत भुल्लर पर हमला करने वालों की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने धारा 307 जोड़ जानलेवा हमले का केस बनाया
The difficulties of those who attacked SHO Bhagwant Bhullar increased, the police made a case of murderous attack on Section 307.

SHO भगवंत भुल्लर पर हमला करने वालों की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने धारा 307 जोड़ जानलेवा हमले का केस बनाया

जालंधर : नाइट कर्फ्यू को लागू कराने गए थाना भार्गव कैंप के SHO इंस्पेक्टर भगवंत भुल्लर पर हमला करने वाले 4 आरोपियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस मामले में पंजाब खादी बोर्ड के डायरेक्टर कांग्रेसी नेता मेजर सिंह व हमलावरों के परिवार वाले पुलिस को ही गलत ठहरा रहे थे। लेकिन अब पुलिस ने हमलावरों मर्चेंट नेवी के मनप्रीत सिंह, कमलप्रीत सिंह, हरमनदीप सिंह व अवतार सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले का केस बना दिया है। इस मामले में पहले पुलिस से हाथापाई व सरकारी ड्यूटी में विघ्न डालने का केस था। अब IPC की धारा 307 भी जोड़ दी गई है।

सरगर्मी से पुलिस 2 फरार हमलावरों हरमनदीप व अवतार सिंह की तलाश कर रही है। थाना भार्गव कैंप की सब इंस्पेक्टर संदीप कौर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की तफ्तीश के दौरान जो भी सबूत मिले हैं, उसके बाद केस में यह धारा जोड़ी गई है। उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार रेड कर रही है।

 

source link


Leave a Reply