Latest news
सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

India Living News

Hot News
You are currently viewing बाढ़ से हालात खराब होने पर केंद्र सरकार ने पंजाब को दिया राहत पैकेज

बाढ़ से हालात खराब होने पर केंद्र सरकार ने पंजाब को दिया राहत पैकेज

पंजाब : बाढ़ से हालात खराब होने पर केंद्र सरकार ने पंजाब के लिए 218.40 करोड़ रुपए के राहत पैकेज की घोषणा की है। यह राशि गृह मंत्रालय की सिफारिशों के अनुसार जारी की गई है। जिसमें 22 राज्य सरकारों को 7,532 करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं।

भारी बारिश के मद्देनजर पिछले वित्तीय वर्ष में राज्यों को प्रदान की गई राशि के उपयोगिता प्रमाण पत्र की प्रतीक्षा किए बिना राज्यों को तत्काल सहायता के रूप में राशि जारी की गई है। आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 48 (1) (ए) के तहत प्रत्येक राज्य में SDRF का गठन किया गया है। केंद्र सरकार सामान्य राज्यों में SDRF में 75% और उत्तर-पूर्व और हिमालय राज्यों में 90% योगदान देती है।

वित्त आयोग की सिफारिश के अनुसार वार्षिक केंद्रीय योगदान दो समान किश्तों में जारी किया जाएगा। निर्देशों के अनुसार, पिछली किस्त में जारी राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र प्राप्त होने और SDRF से की गई गतिविधियों पर राज्य सरकार से रिपोर्ट प्राप्त होने पर धनराशि जारी की जाती है। लेकिन इस बार हालातों को देखते हुए यह पैकेज जारी करते समय इन आवश्यकताओं को माफ कर दिया गया है।


Leave a Reply