Latest news
जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश

India Living News

Hot News
You are currently viewing अचानक आग लगने से धू-धू कर जली कार , ड्राइवर ने भाग कर बचाई जान
The car burnt to ashes due to a sudden fire, the driver saved his life by running away

अचानक आग लगने से धू-धू कर जली कार , ड्राइवर ने भाग कर बचाई जान

लुधियाना : खबर मिली है कि लुधियाना शहर के किचलू नगर में खड़ी कार में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में पूरी कार धू-धू कर जल गई। वहीँ कार चालक ने फुर्ती दिखाते हुए कार से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।

मिली जानकरी अनुसार लुधियाना शहर के दुगरी इलाके के निवासी रमेश कुमार ने ड्राइवर को गाड़ी में किचलू नगर स्थित मेडिकल शॉप से दवा लेने भेजा था। वहीँ जब मेडिकल स्टोर से दवा लेकर वह गाड़ी में आकर बैठा तो अचानक गाड़ी में आग लग गई। वहां आस-पास खड़े लोगों ने गाड़ी से धुआं निकलता देख शोर मचाना शुरू किया तो चालक गाड़ी से बाहर निकल आया। हालाँकि उसने लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन दमकल विभाग की टीम के पहुँचने तक गाड़ी 50 फीसदी जल चुकी थी। खबर लिखे जाने तक आग के लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया था।

 


Leave a Reply