Latest news
PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया...

India Living News

Hot News
You are currently viewing बेटे का शव ले जा रही एंबुलेंस हो गई हादसे का शिकार , एक और सदस्य की चली गई जान

बेटे का शव ले जा रही एंबुलेंस हो गई हादसे का शिकार , एक और सदस्य की चली गई जान

जीरा : जीरा में बीते कल सड़क हादसे में मारे गए मनिंदर सिंह (15) पुत्र जसविंदर सिंह का शव वापस लेने आए परिजनों के साथ एक और दर्दनाक हादसा हो गया। इस दौरान एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई तथा 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सिविल अस्पताल जीरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के परिजन शव को रात करीब आठ बजे सरकारी अस्पताल जीरा से एंबुलैंस में घर ले जा रहे थे। जब वे जीरा के निकट गांव माहियां वाला कलां के पास पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रही स्विफ्ट कार से टकरा कर एंबुलैंस पलट गई। कार को गांव वकील वाला (जीरा) निवासी गुरमीत सिंह चला रहा था। वहीं इस दुर्घटना में गांव नीलेवाला निवासी किरनदीप कौर (30) पत्नी नछत्तर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके अलावा सुखप्रीत कौर पत्नी जसविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी जीरा, रविंदर कौर पत्नी जुगराज सिंह निजामदीन वाला तथा मृतक लड़के मनिंदर सिंह के पिता जसविंदर सिंह पुत्र जरनैल सिंह तथा सुक्खो पत्नी कारज सिंह निवासी फिरोजपुर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आसपास के लोगों ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल जीरा में भर्ती करवाया।


Leave a Reply