नई दिल्ली : बड़ी खबर मिली है कि मणिपुर के चूड़ाचंद्रपुर जिले के सिंघट इलाके में आतंकियों ने असम राइफल्स के काफिले पर घात लगाकर हमला कर दिया।वहीँ इस हमले में 46 असम राइफल्स के कमांडिंग अफसर सहित पांच जवान शहीद होने की खबर मिली है । वहीँ इस हमले में चार अन्य सैनिकों के गंभीर रूप से घायल होने की भी जानकारी मिली है। मिली जानकारी अनुसार हमले में कर्नल की पत्नी और बेटे की भी मौत हो गई। वहीँ पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। वहीँ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की। इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमारे वीर जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा , और आतंकियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।