Latest news
जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद?

India Living News

Hot News
You are currently viewing जम्मू कश्मीर में आतंकी हमला, सेना के काफिले पर गोलीबारी, 4 जवान शहीद

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमला, सेना के काफिले पर गोलीबारी, 4 जवान शहीद

जम्मू : जम्मू-कश्मीर में एक और आतंकी हमले की खबर सामने आई है। जानकारी अनुसार आतंकियों ने भारतीय सेना की गाड़ी को अपना निशाना बनाया, जिसमें 4 जवान शहीद हो गए। सूचना पर पहुंचे सुरक्षा के जवानों ने पूरे इलाकों को घेर लिया और आतंकियों की तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

कुलगाम और चिनिघम इलाकों में हाल ही में किए गए ऑपरेशन के बाद कठुआ जिले के माचेडी इलाके में आतंकवादियों ने सोमवार को भारतीय सेना के काफिले पर हमला बोल दिया। जम्मू और कश्मीर का यह इलाका इंडियन आर्मी की 9वीं कोर के अंतर्गत आता है। सूत्रों का कहना है कि आतंकवादी पहले से पहाड़ी के ऊपर छिपे हुए थे।

आतंकियों ने माछेडी इलाके से गुजर रहे सेना के वाहन पर गोलीबारी की और ग्रेनेड भी फेंका। इस पर सेना ने भी फायरिंग की। दोनों ओर से खूब गालियां चलीं, जिसमें सेना के 4 जवान शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि इस घटना को अंजाम देने के आतंकी भाग निकले। अतिरिक्त सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंचा और आतंकियों की तलाश में जुटा है।


Leave a Reply