Latest news
शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां राघव चड्ढा को झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो पंजाब में आप पार्टी के कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा : सांसद हरभजन सिंह और राजेंद्र गुप्ता के घर की दी... पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था DMA ने जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर IAS Varjeet Walia से की विशेष मुलाक़ा... अरविंद केजरीवाल को झटका : राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल BJP में शामिल हुए

India Living News

Hot News
You are currently viewing हाईवे पर भयानक सड़क हादसा, डिवाइडर तोड़कर ट्रक से भिड़ी कार, 6 लोगों की मौत

हाईवे पर भयानक सड़क हादसा, डिवाइडर तोड़कर ट्रक से भिड़ी कार, 6 लोगों की मौत

नेशनल न्यूज़ : खबर है कि उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ, इसमें कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, हादसा दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे-9 पर अल्लाहबख्शपुर टोल प्लाजा के पास हुआ। प्राप्त जानकारी अनुसार हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए नेशनल हाईवे की दूसरी साइड जा घुसी और एक ट्रक से जा भिड़ी। जिसमें छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य बुरी तरह घायल हो गए।

बताया जा रहा है टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार बुरी तरह पिचक गई और कार खून से सनी थी। उसमें सवार 6 लोग मारे गए। कार की हालत इतनी खराब थी कि काटकर शवों को निकालना पड़ा।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हादसे में मारे गए लोग गाजियाबाद के लोनी एरिया निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं मृतकों की उम्र 30 साल के आस-पास बताई जा रही है। पुलिस ने हादसे का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। ट्रक ड्राइवर को भी चोटें आई हैं। मृतकों की पूरी शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।


Leave a Reply