Latest news
जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली 21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा , टायर फटने से पलटी स्कॉर्पियो, 3 लोगों की मोके पर मौत व अन्य घायल
Terrible road accident in Jalandhar, scorpio overturned due to tire burst, 3 people died on the spot and others injured

जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा , टायर फटने से पलटी स्कॉर्पियो, 3 लोगों की मोके पर मौत व अन्य घायल

जालंधर : जालंधर में विधिपुर फाटक के पास भयानक एक्सीडेंट हुआ है। इस भयानक हादसे में 2 महिलाओं समेत 3 लोगों की मौत की जानकारी मिली है ।बताया जा रहा है कि मरने वालों में ड्राइवर भी शामिल है। वहां मोके पर मौजूद लोगों ने बताया इसमें सवार 6 लोगों को गंभीर चोटें लगी हैं और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी अनुसार स्कॉर्पियो का पिछला टायर फटने के बाद बाद स्कार्पियो ने 3 पलटियां खाई और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है इस स्कार्पियो में सवार लोग श्री आनंदपुर साहिब में लंगर सेवा में शामिल होकर बाबा बकाला की तरफ जा रहे थे की अचानक हादसा हो गया। वहीँ हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मोके पर डीएसपी करतारपुर सुखपाल सिंह भी पहुंचे । फिलहाल अभी मृतक व जख्मियों की शिनाख्त नहीं हो पायी है।

वहां मोके पर पर मौजूद चश्मदीदों ने कहा कि अचानक तेज धमाके की आवाज हुई। उन्होंने देखा एक गाड़ी पलटियां खा रही थी। वो तुरंत कार की तरफ भागे और उसके भीतर फंसे लोगों को फटाफट बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया।

 


Leave a Reply