Latest news
सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन

India Living News

Hot News
You are currently viewing अवैध संबंधों के शक में पत्नी को दूध में पिलाई सल्फास, मौत न हुई तो पार की बेरहमी की हदें
tarntaran-man-murdered-his-wife-in-suspect-of-illicit-relations

अवैध संबंधों के शक में पत्नी को दूध में पिलाई सल्फास, मौत न हुई तो पार की बेरहमी की हदें

तरनतारन : गांव सक्कियावाला निवासी जसविंदर सिंह उर्फ बब्बा ने पत्नी मनप्रीत कौर को 22 मार्च की रात को पहले सल्फास की गोलियां खिलाई गई, परंतु मौत न होने कारण बाद में उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। अपनी गुनाह छिपाने के लिए शव को खुर्द-बुर्द करने का उद्देश्य लेकर पहला उसका दाह संस्कार किया गया और फिर अधाजला शव दरिया में बहा दिया गया। बब्बा ने सारा कुछ करके अगले दिन पुलिस के पास अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखा दी। सारे मामले को डीएसपी (सिटी) सुच्चा सिंह बल्ल ने ट्रेस करते हुए आरोपित बब्बा और उसकी मां नरिंदर कौर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने अपनी गुनाह कुबूल कर लिया है।

गिरफ्तारी के बाद जसविंदर सिंह बब्बा ने पूछताछ में माना कि उसने अवैध संबंधों के संदेह के चलते अपनी पत्नी मनप्रीत कौर की हत्या करके शव दरिया में बहा दिया है। जिसके बाद मनप्रीत कौर के भाई बलजीत सिंह के बयानों पर जसविंदर सिंह बब्बा और उसकी मां नरिंदर कौर पर केस दर्ज कर लिया है।

 

source link


Leave a Reply