Latest news
सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन...

India Living News

Hot News
You are currently viewing धुंध में गाड़ी चलाते समय बरतें ये सावधानियां, इन जरूरी टिप्स से बचेंगे हादसे

धुंध में गाड़ी चलाते समय बरतें ये सावधानियां, इन जरूरी टिप्स से बचेंगे हादसे

ऑटो न्यूज़ : सर्दियों में घना कोहरा ड्राइविंग को बेहद खतरनाक बना देता है. कम विजिबिलिटी के कारण सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है. जानिए कोहरे में सुरक्षित ड्राइविंग के कुछ जरूरी टिप्स, जिनसे आप खुद को और दूसरों को सुरक्षित रख सकते हैं.

1. रफ्तार को रखें कंट्रोल में

कोहरे में सबसे जरूरी बात है गाड़ी की स्पीड कम रखे . तेज रफ्तार में ब्रेक लगाने या सामने की स्थिति को समझने का वक्त नहीं मिलता. घने कोहरे में विजिबिलिटी बेहद कम होती है, इसलिए हमेशा धीरे चलें और लेन डिसिप्लिन का पालन करें. भूलकर भी रॉन्ग साइड से गाड़ी न चलाएं.

2. डिफॉगर का सही इस्तेमाल करें

सर्दियों में कार के शीशे बंद रहने से अंदर और बाहर के तापमान में फर्क आ जाता है, जिससे विंडशील्ड पर धुंध जम जाती है. यह धुंध ड्राइविंग को और मुश्किल बना देती है. इससे बचने के लिए कार का फ्रंट और रियर डिफॉगर ऑन रखें. इससे शीशा साफ रहेगा और बाहर का रास्ता बेहतर तरीके से दिखेगा.

3. फॉग लैंप या लो बीम लाइट का उपयोग करें

कोहरे में हाई बीम हेडलाइट का इस्तेमाल नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि इसकी रोशनी वापस आंखों पर पड़ती है. ऐसे में हमेशा फॉग लैंप या लो बीम हेडलाइट का ही इस्तेमाल करें. इससे आपको भी रास्ता साफ दिखेगा और सामने से आने वाले ड्राइवर को भी परेशानी नहीं होगी.

4. ओवरटेक करने से बचें

घने कोहरे में ओवरटेक करना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. कम विजिबिलिटी के कारण सामने से आने वाले वाहन का अंदाजा नहीं लग पाता. ऐसे में ओवरटेक करने की कोशिश एक्सीडेंट की बड़ी वजह बन सकती है. धैर्य रखें और सुरक्षित ड्राइविंग को प्राथमिकता दें.

5. आगे चल रहे वाहन से रखें सुरक्षित दूरी

कोहरे में अचानक ब्रेक लगने की स्थिति बन सकती है. अगर आप सामने वाले वाहन के बहुत करीब चल रहे हैं, तो टक्कर का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए हमेशा आगे चल रही गाड़ी से पर्याप्त दूरी बनाकर रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर समय रहते ब्रेक लगाया जा सके और हादसे से बचा जा सके.


Leave a Reply