Latest news
शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये

India Living News

Hot News
You are currently viewing 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग वाली नई मारुति सुजुकी डिजायर कार लॉन्च, कीमत 6.79 लाख से शुरू

5-स्टार सुरक्षा रेटिंग वाली नई मारुति सुजुकी डिजायर कार लॉन्च, कीमत 6.79 लाख से शुरू

Maruti Suzuki Dzire 2024 : मारुति सुजुकी डिजायर सेडान की बहुप्रतीक्षित चौथी पीढ़ी के मॉडल को सोमवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया। भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती कीमत 6.79 लाख रुपये रखी गई है। 2024 डिजायर के टॉप वेरिएंट की कीमत 10.14 लाख रुपये है। कंपनी ने दो सीएनजी वेरिएंट भी लॉन्च किए हैं जिनकी कीमत 8.74 लाख रुपये (इंट्रोडक्टरी और एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। 2024 मारुति सुजुकी डिजायर में अंदर-बाहर बिल्कुल नई स्टाइलिंग के साथ पूरी तरह से नया डिजाइन, नए तकनीकी फीचर्स और अपडेटेड इंजन दिया गया है। नए इंजन के साथ अपडेटेड डिजायर का होंडा अमेज और ह्यूंदै ऑरा जैसी कई कारों से मुकाबला रहेगा। डिजायर भारत में अब तक का चौथा सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा है। तो चलो देखें कि इसके लेटेस्ट मॉडल में क्या-क्या है।

5-स्टार सुरक्षा रेटिंग
2008 में पहली बार लॉन्च की गई मारुति डिजायर (उस समय स्विफ्ट डिजायर के नाम से जानी जाती थी) भारतीय बाजार में पहली सब-कॉम्पैक्ट सेडान थी। इसमें मिलने वाले डेडिक्टेडे बूट स्पेस की वजह से इसने जल्दी ही लोकप्रियता हासिल कर ली। लेकिन मॉडल में पिछले अपडेट किए जाने के बावजूद, चौथी पीढ़ी की मारुति सुजुकी डिजायर इसका अब तक का सबसे बड़ा बदलाव हो सकता है।

मारुति सुजुकी डिजायर की एक बड़ी उपलब्धि यह है कि वाहन के लेटेस्ट वर्जन ने ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में भी पांच स्टार रेटिंग हासिल की है। 2024 डिजायर इस सुरक्षा रेटिंग में 5 स्टार रेटिंग हासिल करने वाली मारुती का पहला और एकमात्र मॉडल है।

3 सिलेंडर के दमदार इंजन से लैस
चौथी पीढ़ी की डिजायर में नया 1.2-लीटर Z-सीरीज पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 80bhp की पावर और 112Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह एक 3 सिलेंडर इंजन है जिसका इस्तेमाल न्यू जनरेशन स्विफ्ट में भी किया जा रहा है. इसमें 5-स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स का विकल्प मौजूद है. इसके अलावा, कंपनी ने CNG वेरिएंट भी पेश किया है, जो 68bhp की पावर और 102Nm का टॉर्क देता है.

डिजाइन में बड़ा बदलाव
नई डिजायर में बाहरी डिजाइन को अपडेट किया गया है. इसे एक नया ग्रिल दिया गया है जिसमें हॉरिजेंटल स्लैट्स हैं, साथ ही LED हेडलाइट्स, नए फ्रंट और रियर बंपर्स, डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, LED टेललाइट्स में त्रिकोणीय इन्सर्ट्स और शार्क-फिन एंटेना जैसी सुविधाएं दी गई हैं.

केबिन में भी नए फीचर्स
2024 डिजायर के केबिन में भी कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं. इस सेगमेंट में पहली बार इलेक्ट्रिक सनरूफ उपलब्ध कराई गई है. इसके अलावा, नया डुअल-टोन इंटीरियर थीम, 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, 360-डिग्री कैमरा, क्रूज कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं.

33.73 किलोमीटर की माइलेज
माइलेज की बात करें, तो इसके पेट्रोल इंजन माॅडल के मैनुअल गियरबाॅक्स (MT) वैरिएंट्स में 24.79 किमी/ली और ऑटोमैटिक गियरबाॅक्स (AT) वैरिएंट्स में 25.71 किमी/ली की माइलेज मिलेती है. अगर सीएनजी वर्जन की बात करें, तो सीएनजी में इसे केवल मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ लाया गया है. कंपनी के मुताबिक, एक किलो सीएनजी में ये कार 33.73 किलोमीटर का माइलेज ऑफर करेगी.


Leave a Reply