Latest news
हरियाणा रोडवेज की AC और सुपर लग्जरी बसों में कर्मचारियों की फ्री यात्रा करने पर लगी रोक पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में भगवंत मान के मंत्रियों का कल शपथ ग्रहण , 10-12 मंत्री बनाये जाने के संकेत
Punjab government going to take strict action on illegal colonies; Orders for inquiry given to officers

पंजाब में भगवंत मान के मंत्रियों का कल शपथ ग्रहण , 10-12 मंत्री बनाये जाने के संकेत

चंडीगढ़ : पंजाब में कल भगवंत मान की कैबिनेट का गठन किया जाएगा। माना जा रहा है कि कल 10 से 12 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। बताया जा रहा है कि मंत्रियों को शपथ दिलाए जाने के बाद कल ही कैबिनेट की पहली बैठक भी होगी। वहीँ इस बैठक में कई अहम फैसले हो सकते हैं। आपको बता दें कि भगवंत मान ने 16 मार्च को शहीदे आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटरकड़ कलां में मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली थी। वहीँ इसके बाद 17 मार्च को नई पंजाब विधानसभा का पहला सत्र हुआ। वहीँ विधानसभा के इस पहले सत्र में प्रोटेम स्‍पीकर डा. इंदरबीर सिंह निज्‍जर ने नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई।

बता दे कि कल कैबिनेट में शामिल किए जाने वाले मंत्रियों के नामों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि मंत्रियों की सूची तय की जा चुकी है, लेकिन अभी इसके बारे में खुलासा नहीं किया गया है। वहीँ मंत्रियों के नामों को लेकर कयासबाजी तेज हो गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार अमन अराेड़ा, पिछले विधानसभा में नेता विपक्ष रह चुके हरपाल सिंह चीमा सहित कुछ नेताओं का मंत्री बनना तय है। वहीँ इसके अलावा दूसरी बार विधायक बने नेताओं काे मंत्री बनाया जा सकता है। नए मंत्रियों के नामों में महिला नेताओं में प्रो. बलजिंदर कौर और सर्वजीत कौर माणुके के नाम प्रमुख तौर पर लिया जा रहा है।

इसके अलावा नवजाेत सिंह सिद्धू को हराने वाली जीवन ज्‍योत कौर का नाम भी मंत्री बनाने को लेकर चर्चा में है। वहीँ संगरूर से जीतने वाली नरिंदर कौर भराज को भी मंत्री बनाया जा सकता है। इसके अलावा कुलतार सिंह संधवा, प्रिंसिपल बुधराम, प्रकाश सिंह बादल को हराने वाले गुरमीत खुड्डियां और अनमोल गगन मान और मनजीत सिंह बिलासपुर भी मं‍त्री बनाए जा सकते हैं।

 


Leave a Reply